सोनीपत में चुनाव प्रचार के बीच पार्षद प्रत्याशी के बेटे ने उठाया खौफनाक कदम; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Edited By Harman, Updated: 01 May, 2026 12:46 PM

election campaigning in sonipat son of councillor candidate took horrific step

हरियाणा के सोनीपत में नगर निगम चुनावों की सरगर्मी के बीच एक रुह कंपा देने वाली खबर देने सामने आई है। कांग्रेस महिला विंग की प्रदेश महासचिव और वार्ड-5 से निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी संतोष कादियान के 32 वर्षीय बेटे नवीन कादियान ने अपनी जान दे दी। इस...

सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत में नगर निगम चुनावों की सरगर्मी के बीच एक रुह कंपा देने वाली खबर देने सामने आई है। कांग्रेस महिला विंग की प्रदेश महासचिव और वार्ड-5 से निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी संतोष कादियान के 32 वर्षीय बेटे नवीन कादियान ने अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद परिवार में दुखों का पहाड़ टूट गया है।

परिजनों ने बताया कि गुरुवार को वह अपनी मां को वापस कार्यालय छोड़कर घर आया। ऊपर कमरे में जाकर खौफनाक कदम उठाया। घटना का खुलासा तब हुआ जब नवीन की बेटी उसे बुलाने कमरे में गई और पिता को फंदे पर लटका देख पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटी जोर-जोर से चिल्लाने लगी। बेटी की आवाज सुनकर जब परिजन ऊपर कमरे में आए तो खौफनाक मंजर देख दहल गए। परिजनों ने बताया कि वह करीब ढाई महीने पहले उसकी नौकरी चली गई थी, जिसके बाद से वह गहरे मानसिक तनाव में रहने लगा था। वहीं इस घटना के बाद दो बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!