Edited By Manisha rana, Updated: 15 Mar, 2026 03:45 PM

सोनीपत के मुरथल थाना क्षेत्र के गांव रेवली में पैसों के लेनदेन को लेकर चला आ रहा विवाद अचानक हिंसा में बदल गया। मिली जानकारी के अनुसार पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।
सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत के मुरथल थाना क्षेत्र के गांव रेवली में पैसों के लेनदेन को लेकर चला आ रहा विवाद अचानक हिंसा में बदल गया। मिली जानकारी के अनुसार पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। पहले लाठी-डंडे चले और उसके बाद गोलियां चलाई गईं। हमले में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

घायलों को तुरंत बेहतर इलाज के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। अचानक हुई इस हिंसक झड़प से पूरे गांव में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें कुछ युवक हथियारों से लैस होकर मौके पर पहुंचते हैं और अचानक हमला बोल देते हैं। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह पहले मारपीट होती है और फिर गोलियां चलाई जाती हैं। सूचना मिलते ही मुरथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान में जुटी है। हालांकि इस घटना ने एक बार फिर इलाके में कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वहीं डॉक्टर विजय ने बताया कि चार लोग घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचे थे, जिनमें से दो की हालत गंभीर थी। जिनको बेहतर इलाज के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है और दो घायलों का फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)