सीवरेज लाइन में महिला व दो बच्चों के शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Jul, 2022 02:53 PM

found dead bodies woman and two children in sewerage line

रोहतक में एक साथ तीन शव मिलने से हड़कंप मच गया। गांव सिंहपुरा के पास ड्रेन नंबर 8 के पास सीवरेज लाइन में महिला व दो बच्चों के शव मिले हैं...

रोहतक (सोनू भारद्वाज) : रोहतक में एक साथ तीन शव मिलने से हड़कंप मच गया। गांव सिंहपुरा के पास ड्रेन नंबर 8 के पास सीवरेज लाइन में महिला व दो बच्चों के शव मिले हैं। तीनों शव सड़ी-गली हालत में हैं। आशंका जताई जा रही है कि तीनों की हत्या के बाद उन्हें यहां फेंका गया है। अभी तक तीनों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को पीजीआई के शवगृह में रखवाया है। पुलिस जांच कर रही है कि तीनों को कहां मारा गया और इस सीवरेज में उनके शव कैसे फैंके गए।

जानकारी के मुताबिक गांव सिंहपुरा के पास ड्रेन नं 8 के पास सीवरेज लाइन है। बताया जा रहा है कि बुधवार को यहां घूमने आए लोगों को इस सीवरेज लाइन से तेज दुर्गंध आ रही थी। लोगों ने सीवर लाइन में नीचे झांककर देखा तो सभी के होश उड़ गए। सीवरेज लाइन में तीन शव पड़े हुए थे। एक महिला व दो बच्चों को मारकर यहां फेंका गया था। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शवों को बाहर निकाला और शवगृह में रखवा दिया। आसपास के लोगों ने पूछताछ भी की गई, लेकिन तीनों में से किसी की पहचान नहीं हो पाई।

वहीं सीवरेज में जिस महिला का शव मिला है उसकी उम्र करीब 32 साल है। दो बच्चे जिनकी उम्र करीब 5 साल और 2.5 साल है। पुलिस ने तीनों शवों की जानकारी और फोटो दूसरे सभी थानों और जिले की पुलिस के पास भी भेज दिए हैं। अब पुलिस रिकार्ड खंगाल रही है कि किस थाने में एक महिला और दो बच्चों के लापता होने की एफआईआर करवाई गई है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!