Edited By Krishan Rana, Updated: 09 Mar, 2026 07:50 PM

शहर के ट्रॉमा सेंटर के सामने सोमवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में
रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : शहर के ट्रॉमा सेंटर के सामने सोमवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही गोकल गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार ने बताया कि व्यक्ति सड़क किनारे उल्टे मुंह के बल पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने उसे तुरंत ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों के पास पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान राजस्थान के नीमकाथाना जिले के गांव मावंडा निवासी 56 वर्षीय महेंद्र सिंह के रूप में हुई है। महेंद्र सिंह जयपुर स्थित मारुति कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से महेंद्र रेवाड़ी जिले के मायण गांव में अपने ससुराल में ‘घर जवाई’ के रूप में रह रहे थे। वह दो बेटियों और दो बेटों के पिता थे।
पुलिस के अनुसार महेंद्र एक दिन पहले सुबह जयपुर में अपनी ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। सोमवार 9 मार्च को ट्रॉमा सेंटर के बाहर उनका शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)