रेवाड़ी में CM सैनी के कार्यक्रम में गैरहाजिर विधायकों पर BJP सख्त, प्रदेश अध्यक्ष बोलीं- पार्टी लेगी संज्ञान

Edited By Harman, Updated: 03 Jul, 2026 08:19 AM

bjp state president big statement on the absence of mlas from the rewari program

रियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने रेवाड़ी में आयोजित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में कुछ विधायकों की गैरहाजिरी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने रेवाड़ी में आयोजित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में कुछ विधायकों की गैरहाजिरी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कहा विधायकों को जरूर पहुंचना चाहिए था, पार्टी इस मामले पर संज्ञान लेगी।

बता दें कि 30 जून को कृषि महाविद्यालय बावल में आयोजित खेत बचाओ अभियान के समापन समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे थे। इस दौरान राव इंद्रजीत सिंह, तीन भाजपा विधायक और पांच मंडल अध्यक्ष कार्यक्रम में नदारद रहे थे, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरु होगी।

गौरतलब हो कि सीएम बनने के बाद नायब सिंह सैनी और केंद्र में कृषि मंत्री बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान 30 जून को पहली बार बावल आए थे। इस दौरान लगभग 150 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया था। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!