"मेरी जान को खतरा है..." बहन को फोन करने के बाद लापता हुए युवक की निर्मम हत्या, सड़क किनारे मिला शव

Edited By Isha, Updated: 07 Mar, 2026 03:42 PM

missing youth brutally murdered in sonipat

सोनीपत में एक युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। झरोठी गांव के पास सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान ककरोई निवासी 29 वर्षीय विजय के रूप में हुई है

सोनीपत (सन्नी मलिक):  सोनीपत में एक युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। झरोठी गांव के पास सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान ककरोई निवासी 29 वर्षीय विजय के रूप में हुई है, जो सोनीपत नगर निगम में बतौर सफाई कर्मचारी काम करता था। बताया जा रहा है कि विजय होली के दिन यानी 4 मार्च से ही घर से लापता था। शव पर तेजधार हथियार से वार के कई निशान मिले हैं।सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी, क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

 मिली जानकारी के अनुसार ककरोई निवासी विजय बीती 4 मार्च होली वाले दिन से लापता था। परिवार उसकी लगातार तलाश कर रहा था, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। विजय सोनीपत नगर निगम में बतौर सफाई कर्मचारी कार्यरत था।बहन ने बताया कि होली वाले दिन शाम करीब 5 बजे विजय का फोन आया था और उसने बताया कि उसकी जान को खतरा है। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया और परिवार को उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

मृतक का मोबाइल फोन एक कबाड़ी वाले को मिला था। फोन मिलने के बाद पुलिस ने लोकेशन के आधार पर कबाड़ी वाले तक पहुंच बनाई। इसके बाद कबाड़ी वाला पुलिस को उस स्थान पर लेकर पहुंचा जहां फोन मिला था। जब पुलिस ने मौके पर छानबीन की तो सड़क किनारे विजय का शव पड़ा हुआ मिला, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

 
मामले की जानकारी देते हुए एसीपी राजदीप मोर ने बताया कि मृतक विजय बीती 4 मार्च से लापता था और खरखोदा थाने में इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी पुलिस लगातार विजय को तलाश करने में जुटी हुई थी। आज विजय का शव झरोठी गांव के पास सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला और परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!