साहिल की हत्या का आरोपी हादसे में बना मौत का ग्रास, बिहार में एक साथ हुई 5 लोगों की मौत, आज कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे शव

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Mar, 2026 12:03 PM

accused of sahil murder died in an accident

कुरुक्षेत्र जिले के कनीपला निवासी और NDPS एक्ट के कई मामलों में आरोपी संजीव कुमार उर्फ जेपी की बिहार के मधुबनी जिले में सड़क हादसे में मौत हो गई।

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : कुरुक्षेत्र जिले के कनीपला निवासी और NDPS एक्ट के कई मामलों में आरोपी संजीव कुमार उर्फ जेपी की बिहार के मधुबनी जिले में सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में कुल 5 लोगों की जान गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। मृतकों के शव आज पोस्टमार्टम के बाद कुरुक्षेत्र पहुंचने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार कनीपला निवासी संजीव कुमार उर्फ जेपी (35), उसके साथ रहने वाली रजनी उर्फ रज्जी उर्फ रजिया (29), रावलखेड़ी गांव के चाचा-भतीजा विकास (28) और कपिश (26) समेत पांच लोगों की बिहार के मधुबनी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के समय स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार थे। इनमें से ऋतिक निवासी सांवला और कार्तिक निवासी धीरपुर घायल हो गए, जिनका उपचार चल रहा है। एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग करीब 10-11 दिन पहले यानी 24 फरवरी के आस-पास गांव से निकले थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन गुरुवार को शव लेने के लिए बिहार रवाना हो गए थे। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शवों के पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है।

PunjabKesari


पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार संजीव उर्फ जेपी के खिलाफ कुरुक्षेत्र जिले में NDPS एक्ट के करीब 10 मामले दर्ज थे। इनमें से कई मामलों में वह जमानत पर चल रहा था। इससे पहले जिला पुलिस ने संजीव की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को भी अटैच किया था। पुलिस ने उसके पास से एक स्कॉर्पियो, करीब 10 ग्राम सोना, 47 हजार रुपये नकद समेत करीब 19 लाख रुपये की संपत्ति अटैच की थी, जो उसने कथित तौर पर नशीले पदार्थों के कारोबार से जुटाई थी।

संजीव अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। हालांकि बताया जाता है कि वह काफी समय से रज्जी के साथ रह रहा था। रज्जी मूल रूप से यमुनानगर जिले के साढ़ौरा की रहने वाली थी और उसके खिलाफ भी NDPS एक्ट के मामले दर्ज थे। वहीं विकास के खिलाफ भी कुरुक्षेत्र में नशीले पदार्थों से जुड़े केस दर्ज बताए जा रहे हैं। इधर कनीपला गांव में कुछ दिन पहले ही एक अन्य घटनाक्रम भी सामने आया था। गांव निवासी कृष्ण कुमार उर्फ काला के अनुसार उसका बेटा साहिल (27) अपने चाचा संजीव के साथ रहता था। करीब सात साल पहले साहिल की शादी हुई थी और उसके तीन बच्चे वैष्वणी, लविश और रिशु हैं। कृष्ण कुमार के मुताबिक 22 फरवरी की रात को संजीव साहिल को अपने साथ घर से लेकर गया था, जिसके बाद साहिल का कोई पता नहीं चला।

बताया जा रहा है कि 24 फरवरी को साहिल का शव पास के चनारथल गांव के एक खाली पड़े ईंट-भट्टे से बरामद हुआ था। परिजनों के अनुसार इससे पहले 23 फरवरी को संजीव साहिल को लेकर इस्माइलाबाद क्षेत्र के शेरगढ़ गांव में उसकी बुआ परमजीत कौर के घर भी गया था, जहां साहिल ने अपने चाचा संजीव पर मारपीट के आरोप लगाए थे। अगले ही दिन साहिल का शव मिलने से परिवार में शोक का माहौल था और संजीव उस समय से फरार बताया जा रहा था। उधर गुरुवार तड़के बिहार के मधुबनी जिले में खोपा और परसा चौक के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर स्कॉर्पियो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें संजीव समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को कुरुक्षेत्र लाया जा रहा है। इस घटना के बाद कनीपला और आसपास के क्षेत्रों में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!