OMG! कुरुक्षेत्र की SYL नहर में दिखा 14 फुट लंबा मगरमच्छ, मचा हड़कंप...

Edited By Manisha rana, Updated: 06 Mar, 2026 11:02 AM

a 14 foot long crocodile was spotted in the syl canal in kurukshetra

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के ज्योतिसर गांव के पास सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर में बड़े मगरमच्छ के दिखाई देने से आसपास के लोगों में चिंता का माहौल बन गया है।

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के ज्योतिसर गांव के पास सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर में बड़े मगरमच्छ के दिखाई देने से आसपास के लोगों में चिंता का माहौल बन गया है। राहगीरों और चरवाहों ने मगरमच्छ को नहर किनारे देखा और उसकी वीडियो बनाकर गोताखोर प्रगट सिंह को भेजी। बताया जा रहा है कि यह मगरमच्छ करीब 14 फुट लंबा है।

जानकारी के अनुसार शाम के समय मगरमच्छ नहर के किनारे धूप सेंकते हुए आराम करता नजर आया। उस समय पास में भेड़-बकरियां चरा रहे चरवाहों की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने दूर से ही उसकी वीडियो और फोटो बनाई और तुरंत इसकी सूचना गोताखोर प्रगट सिंह को दी। सूचना मिलते ही प्रगट सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन कुछ ही देर बाद मगरमच्छ फुर्ती से नहर में उतर गया।

गोताखोर प्रगट सिंह ने इस संबंध में वाइल्ड लाइफ विभाग को भी सूचना दी है। विभाग ने स्थिति को देखते हुए चरवाहों और मछली पकड़ने वाले लोगों को नहर के आसपास जाने से सावधान रहने की चेतावनी जारी की है। विभाग और गोताखोरों की टीम मगरमच्छ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन की योजना बना रही है।

प्रगट सिंह ने बताया कि इतना बड़ा मगरमच्छ बिना उचित तैयारी के पकड़ना काफी खतरनाक हो सकता है। इसलिए पहले नहर में जाल लगाए जाएंगे और पूरी योजना के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नहर में 10 से 12 फुट लंबे कई मगरमच्छ पहले भी देखे जा चुके हैं। फिलहाल मौसम में हल्की ठंडक होने के कारण मगरमच्छ धूप सेंकने के लिए बाहर आया होगा। अगले चार से पांच दिनों में उसे पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा सकता है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!