जींस गारमेंट्स फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का माल जलकर खाक(VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 21 Apr, 2019 09:25 PM

सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में भयानक आग लग गई, जिससे लाखों का नुकसान आंका गया है। फैक्ट्री में जींस के पैंट व शर्ट आदि बनते थे। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक, आग पर करीब सात घंटों तक काबू नहीं पाया गया। हालांकि दमकल...

सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में भयानक आग लग गई, जिससे लाखों का नुकसान आंका गया है। फैक्ट्री में जींस के पैंट व शर्ट आदि बनते थे। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक, आग पर करीब सात घंटों तक काबू नहीं पाया गया। हालांकि दमकल विभाग की आठ गाडिय़ां आग बुझाने का प्रयास में लगी रही।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, कुंडली स्थित कपूर एंटर प्राइज में आज सुबह करीब आठ बजे आग लगी। जहां सोनीपत, कुंडली, राई, गन्नौर की 8 दमकल गाडिय़ां मौके पर पहुंची। फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री के बेसमेंट में आग होने के कारण परेशानी आ रही है। फैक्टरी में जीन्स की कमीज व पैंट बनने का काम होता था। आग से लाखों के माल जल कर खाक हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!