एक्सीडेंट के बाद कार में लगी आग, कैब चालक ने जलती कार से निकाल लिया ड्राइवर,

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 23 May, 2026 11:22 AM

driver rescued by rider after accident and fire in car

गुड़गांव से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई हैं। दिल्ली जयपुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार इफको चौक के नजदीक अचानक संतुलन को बैठी और डिवाइडर कूद कर सर्विस रोड पर पहुंच गई।

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई हैं। दिल्ली जयपुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार इफको चौक के नजदीक अचानक संतुलन को बैठी और डिवाइडर कूद कर सर्विस रोड पर पहुंच गई। सर्विस रोड पर न केवल इस कार ने एक ऑटो को टक्कर मारी बल्कि दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एयरबैग खुल गए और ड्राइवर तक बेहोश हो गया। दीवार से टकराने के बाद कार में आग लग गई। यह नजारा जब दिल्ली जयपुर हाईवे पर जा रहे कुछ कैब ड्राइवरो ने देखा तो उन्होंने अपनी कैब रोक दी और तुरंत ही मौके पर भागे। 

 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

 

 कैब ड्राइवर रितेश फोगाट ने देखा कि कार के बोनट से आग की लपटे निकल रही है और ड्राइवर सीट पर एक व्यक्ति बेहोश है। रितेश ने अपनी जान की परवाह किये बगैर कार का पिछला गेट खोला और ड्राइवर को रेस्क्यू करना शुरू कर दिया। इस दौरान सीट बेल्ट लगी होने के कारण ड्राइवर सीट पर मौजूद व्यक्ति को बाहर निकलने में दिक्कत आई, लेकिन रितेश की बहादुरी ने एक व्यक्ति को जिंदा जलने से बचा लिया। तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह से कैब ड्राइवर रितेश जलती हुई कार में मौजूद व्यक्ति का रेस्क्यू कर रहा है। कार से बाहर निकालने के बाद उसने बेहोश ड्राइवर को अस्पताल भिजवाया। यह तस्वीरे मिसाल है उस बहादुरी कि जब कोई एक्सीडेंट होता है और लोग पीड़ितों की मदद करने की बजाय केवल दूर खड़े होकर वीडियो बनाते हैं और आपस में चर्चा कर कर चले जाते हैं। इस कैब ड्राइवर की बहादुरी ने एक व्यक्ति को जिंदा जलने से बचा लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!