Edited By Harman, Updated: 03 Jun, 2026 05:03 PM

पानीपत के बरसत रोड स्थित नूर वाला क्षेत्र में रुई से भरे ट्रक में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। ट्रक में ओवरलोड माल होने के कारण ऊपर से गुजर रही तारो के कारण शॉर्ट सर्किट हो गया। इसके कारण ट्रक में आग लग गई।
पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत के बरसत रोड स्थित नूर वाला क्षेत्र में रुई से भरे ट्रक में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। ट्रक में ओवरलोड माल होने के कारण ऊपर से गुजर रही तारो के कारण शॉर्ट सर्किट हो गया। इसके कारण ट्रक में आग लग गई। वहीं आग से उठती लपटों को देख लोग सहम गए।
बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होते ही ट्रक में भरी रुई में आग लग गई और देखते ही देखते ट्रक आग का गोला बन गया। मामले की सूचना लगते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। वहीं आगलगी की घटना देख मौके पर हड़कंप मच गया।