नूंह के अलीपुर-तिगरा में आग का कहर: भूसा, कैंटर और छप्पर जलकर राख...लाखों का नुकसान

Edited By Manisha rana, Updated: 25 May, 2026 07:47 AM

fire wreaks havoc in alipur tigra nuh straw canter and thatch burnt to ashes

नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका खंड के गांव अलीपुर-तिगरा में रविवार को अचानक लगी भीषण आग ने ऐसा तांडव मचाया कि देखते ही देखते भूसे के ढेर, कैंटर और छप्पर आग की लपटों में समा गए।

नूंह (अनिल मोहनिया) : नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका खंड के गांव अलीपुर-तिगरा में रविवार को अचानक लगी भीषण आग ने ऐसा तांडव मचाया कि देखते ही देखते भूसे के ढेर, कैंटर और छप्पर आग की लपटों में समा गए। आग इतनी भयावह थी कि आसमान में उठता काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई देता रहा। इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी इसराइल पुत्र नवल खां का करीब डेढ़ सौ मन पशुओं का चारा और भूसा आग की भेंट चढ़ गया। वहीं इकबाल पुत्र शहाबुदीन निवासी नीमली तिजारा (राजस्थान) का परचून के सामान और प्लास्टिक दाने से भरा आइसर कैंटर भी धूं-धूं कर जल उठा। आग की तेज लपटों ने कुछ ही मिनटों में पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और कैंटर लोहे के ढांचे में तब्दील हो गया। ज़ो अपने रिस्तेदार के पास आकर रुका हुआ था।

PunjabKesari
 

ग्रामीणों के मुताबिक गांव में रखे ईंधन के ढेर में अचानक आग भड़क उठी। तेज हवाओं ने आग को और अधिक खतरनाक बना दिया। देखते ही देखते आग ने आसपास रखे भूसे के ढेरों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। आग की भयावहता इतनी थी कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग ने पास में बने एक छप्पर को भी नहीं छोड़ा। छप्पर में रखी चारपाइयां, घरेलू सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर राख हो गईं। वहीं पास में खड़ा एक पुराना डंपर भी आग की चिंगारियों की चपेट में आ गया, जिससे उसे भी नुकसान पहुंचा। डंपर का मालिक नूर मोहम्मद पुत्र नवल खां बताया जा रहा है।

PunjabKesari

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण बाल्टियों, पाइपों और टैंकरों के सहारे आग बुझाने में जुट गए, लेकिन आग की भीषणता के सामने उनके प्रयास कमजोर पड़ गए। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग ने कई परिवारों की मेहनत की कमाई को राख में बदल दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। वहीं आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। वहीं जब इस मामले में सदर थाना प्रभारी रण सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मौके पर जाँच अधिकारी यादराम को भेजा गया है मामले की जाँच जारी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!