महिलाओं का डिजाइनर सूट और ज्वेलरी पर आया दिल, खरीदने की बजाय चोरी कर ले गई लाखों का माल, तीन गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 22 May, 2026 09:02 PM

three women arrested in case of designer clothe stolen from showroom

सेक्टर-43 क्राइम ब्रांच ने गुड अर्थ सिटी सेंटर मॉल, सेक्टर-50 स्थित कपड़ों की दुकान से डिजाइनर सूट और आर्टिफिशियल ज्वेलरी चोरी करने के मामले में तीन शातिर महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये कीमत के 11 डिजाइनर सूट...

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-43 क्राइम ब्रांच ने गुड अर्थ सिटी सेंटर मॉल, सेक्टर-50 स्थित कपड़ों की दुकान से डिजाइनर सूट और आर्टिफिशियल ज्वेलरी चोरी करने के मामले में तीन शातिर महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये कीमत के 11 डिजाइनर सूट बरामद हुए हैं।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, 11 मई 2026 को एक महिला ने थाना सेक्टर-50 में शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसकी कपड़ों की दुकान गुड अर्थ सिटी सेंटर मॉल, सेक्टर-50 में है। 8 मई की शाम करीब 7:40 बजे 4 अज्ञात महिलाएं दुकान पर कपड़े देखने के बहाने आईं और डिजाइनर सूट व आर्टिफिशियल ज्वेलरी चोरी करके ले गईं। शिकायत पर सेक्टर-50 थाने में केस दर्ज किया गया। मामले में सेक्टर-43 क्राइम ब्रांच की टीम ने तीन महिला आरोपियों को सेक्टर-43 से गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान लक्ष्मी उर्फ रेनू (48), रेखा (38) और वंदना (35) तीनों निवासी कस्तूरबा नगर, शाहदरा, दिल्ली के रूप में हुई है।

 

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिलाएं संगठित रूप से दुकानों और मॉल में कपड़े देखने के बहाने घुसती थीं। मौका मिलते ही महंगे कपड़े चुराकर फरार हो जाती थीं और चोरी का माल चोर बाजार में सस्ते दामों पर बेच देती थीं। लक्ष्मी उर्फ रेनू पर चोरी के 2 केस दिल्ली और गुरुग्राम में पहले से दर्ज हैं। रेखा पर दिल्ली में लड़ाई-झगड़े का एक केस दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों से 2 लाख रुपए के 11 डिजाइनर सूट बरामद कर लिए हैं। 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!