CM फ्लाइंग ने की कार्रवाई, 2 ईंट भट्ठे और सील , मालिकों के खिलाफ केस  दर्ज

Edited By Isha, Updated: 14 May, 2022 11:52 AM

cm flying took action 2 brick kilns and sealed

जिले में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने एक बार फिर बगैर लाइसेंस के चल रहे 2 ईंट भट्ठों को सील किया है। दोनों ही ईंट भट्ठों के मालिकों के खिलाफ रामपुरा थाना में केस भी दर्ज कराया गया है।

रेवाड़ी: जिले में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने एक बार फिर बगैर लाइसेंस के चल रहे 2 ईंट भट्ठों को सील किया है। दोनों ही ईंट भट्ठों के मालिकों के खिलाफ रामपुरा थाना में केस भी दर्ज कराया गया है।मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के इंचार्ज सूबसिंह को सूचना मिली थी कि गांव भांडोर स्थित डाबर ईंट भट्ठा और गांव गोठवाल स्थित आरके टाइल्स ईंट भट्ठा पिछले कई सालों से बगैर लाइसेंस के चल रहे है।

पुख्ता जानकारी हाथ लगने के बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक मुकेश यादव व भारत शर्मा, प्रदूषण बोर्ड से क्लर्क सुरेन्द्र कुमार व खनन विभाग से आरजू को शामिल करके एक टीम बनाई गई।पूछताछ की तो पता चला कि इस ईंट भट्ठा को भांडोर निवासी भगवान सिंह चला रहा है। मौके पर 10 लाख ईंटें भी तैयार मिली। इसी प्रकार गांव गोठवाल में आरके टाइल्स पर न मुनीम और न ही ईंट भट्ठा मालिक मौके पर मिला।

रिकॉर्ड खंगाला तो पता चला कि इस ईंट भट्ठा का भी 14 सितंबर 2018 को लाइसेंस रद्द हो चुका है। ईंट भट्ठा को टींट गांव का रहने वाला नरेन्द्र चला रहा है। सीएम फ्लाइंग की शिकायत पर रामपुरा थाना पुलिस ने दोनों ईंट भट्ठा मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!