झांसे में लेकर नाबालिग से एक साल तक रेप, केस दर्ज

Edited By Parveen Kumar, Updated: 19 May, 2026 09:08 PM

minor raped by firend on pretext of marriage

गांव झाड़सा में 17 वर्षीय नाबालिग को झांसे में लेकर एक साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट करने, शारीरिक संबंध बनाने और जान से मारने की धमकी दी गई।

गुड़गांव, (ब्यूरो): गांव झाड़सा में 17 वर्षीय नाबालिग को झांसे में लेकर एक साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट करने, शारीरिक संबंध बनाने और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं में सदर थाने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की मां ने शिकायत में बताया कि उनकी 17 साल की बेटी के साथ पड़ोस में रहने वाले एक युवक 25 मार्च 2025 से लेकर इस साल मार्च 2026 तक उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर आरोपी पीड़िता के साथ बेरहमी से मारपीट करता था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। एक साल की यातनाओं के साथ लड़की ने परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई।

 

शिकायत पर सदर थाने में आरोपी के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज किया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान हो गई। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!