Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 21 May, 2026 07:46 PM

फर्रुखनगर स्थित एक कंपनी में मजदूरी करने वाले एक युवक को अगवा कर, खेतों में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने और जान से मारने की धमकी दी गई। फर्रुखनगर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर बुधवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): फर्रुखनगर स्थित एक कंपनी में मजदूरी करने वाले एक युवक को अगवा कर, खेतों में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने और जान से मारने की धमकी दी गई। फर्रुखनगर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर बुधवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक,मूल रूप से झज्जर निवासी अरुण कुमार ने पुलिस को बताया कि 17 मई की रात को वह कंपनी में गाड़ी खाली कर रहा था, तभी दीपक नाम के लड़के ने उसे जान से मारने की धमकी दी। सुबह करीब चार बजे जब अरुण की छुट्टी हुई, तो दीपक ने एक अन्य साथी के साथ बाइक से उसका पीछा किया। मुबारकपुर गोल चक्कर के पास दोनों ने अरुण को पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच मोनू और संदीप दो गाड़ियों में कई युवकों के साथ आए और आरोपी अरुण को जबरन गाड़ी में डालकर खेतों में लेकर गए।
आरोपियों ने अरुण को रस्सी से बांधकर सुबह चार से सात बजे तक लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया और पुलिस के पास जाने पर गर्दन काटकर कंपनी के गेट पर टांगने की धमकी दी। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।