नूंह लघु सचिवालय में सीएम फ्लाइंग का छापा, डीटीपी कार्यालय में अफसर गायब मिले

Edited By Harman, Updated: 26 May, 2026 05:20 PM

cm flying squad raids nuh mini secretariat officials found absent from dtp offi

नूंह जिले के लघु सचिवालय स्थित डीटीपी (डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर) कार्यालय में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब सीएम फ्लाइंग की टीम ने अचानक रेड कर दी। छापेमारी के दौरान कार्यालय में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी समय पर मौजूद नहीं मिला, जिसके बाद टीम...

नूंह (अनिल मोहनिया) : नूंह जिले के लघु सचिवालय स्थित डीटीपी (डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर) कार्यालय में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब सीएम फ्लाइंग की टीम ने अचानक रेड कर दी। छापेमारी के दौरान कार्यालय में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी समय पर मौजूद नहीं मिला, जिसके बाद टीम ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। कार्रवाई की सूचना मिलते ही विभागीय कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार सीएम फ्लाइंग की टीम ने सुबह निर्धारित समय पर नूंह लघु सचिवालय पहुंचकर डीटीपी कार्यालय का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि कई अधिकारी और कर्मचारी अपनी सीटों से नदारद थे। टीम ने कार्यालय के रिकॉर्ड, उपस्थिति रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की। अधिकारियों की गैरहाजिरी को लेकर टीम ने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर दीनदयाल, इंस्पेक्टर सत्येंद्र, ड्यूटी मजिस्ट्रेट जयप्रकाश मान, सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार, एसआई मनोज कुमार और एसआई सुनील कुमार शामिल रहे। टीम ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ भी की और अनुपस्थित अधिकारियों के बारे में जानकारी जुटाई।

सूत्रों के अनुसार जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर विभागीय कार्रवाई संभव मानी जा रही है। सीएम फ्लाइंग की इस कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों में समय पर उपस्थिति और कार्यप्रणाली को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं आम लोगों का कहना है कि ऐसे औचक निरीक्षण लगातार होने चाहिए ताकि सरकारी दफ्तरों में जवाबदेही बनी रहे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!