भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रतिदिन होगी जनसुनवाई, पदाधिकारियों की ड्यूटी तय

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 04 Aug, 2026 07:44 PM

public grievance hearings to be held daily at the bjp state office

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजन की समस्याओं के नियमित निवारण तथा संगठन और जनता के बीच निरंतर संवाद को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): भारतीय जनता पार्टी हरियाणा ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजन की समस्याओं के नियमित निवारण तथा संगठन और जनता के बीच निरंतर संवाद को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के निर्देशानुसार पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय ‘पंचकमल’ में प्रतिदिन एक प्रदेश उपाध्यक्ष अथवा प्रदेश मंत्री की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। प्रदेश कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 6 अगस्त से 22 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित पदाधिकारी प्रदेश कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी तथा आमजन अपनी सामाजिक, स्थानीय एवं संगठनात्मक समस्याओं को लेकर संबंधित पदाधिकारी से मुलाकात कर सकेंगे।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

भाजपा की इस व्यवस्था का उद्देश्य कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनना, जनसरोकारों से जुड़े विषयों को समझना तथा संबंधित स्तर पर उनके समाधान के लिए आवश्यक समन्वय करना है। इससे प्रदेश कार्यालय में आने वाले कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को अपनी बात रखने के लिए नियमित मंच उपलब्ध होगा।
 

इन पदाधिकारियों की रहेगी जिम्मेदारी
जारी कार्यक्रम के अनुसार 6 अगस्त को प्रदेश मंत्री रवि बतान, 7 अगस्त को प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर, 8 अगस्त को प्रदेश मंत्री मीना चौहान, 9 अगस्त को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक दीपक मंगला, तथा 10 अगस्त को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक लतिका शर्मा जनसुनवाई के लिए प्रदेश कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। इसी क्रम में 11 अगस्त को प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर सैनी, 12 अगस्त को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, 13 अगस्त को प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र बलियाला, 14 अगस्त को प्रदेश मंत्री मदन चौहान, 15 अगस्त को प्रदेश मंत्री हरविन्द्र कोहली, 16 अगस्त को प्रदेश मंत्री अमरपाल राणा तथा 17 अगस्त को प्रदेश मंत्री प्रतिभा सुमन की ड्यूटी निर्धारित की गई है। वहीं 18 अगस्त को प्रदेश उपाध्यक्ष भव्य बिश्नोई, 19 अगस्त को प्रदेश मंत्री नागेन्द्र शर्मा, 20 अगस्त को प्रदेश मंत्री विकास दहिया, 21 अगस्त को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक लक्ष्मण यादव तथा 22 अगस्त को प्रदेश मंत्री गुरप्रीत कौर प्रदेश कार्यालय में उपलब्ध रहेंगी।


भाजपा प्रदेश नेतृत्व का मानना है कि संगठन की मजबूती का आधार कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद और जनसरोकारों से जुड़ाव है। प्रदेश कार्यालय में नियमित रूप से वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपलब्धता से ‘कार्यकर्ता से संवाद और जनसमस्याओं का समाधान’ की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता द्वारा निर्धारित यह व्यवस्था भाजपा के संगठन को सक्रिय, कार्यकर्ताओं के प्रति उत्तरदायी तथा आमजन के लिए सहज उपलब्ध रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं को अपनी बात सीधे प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं समन्वय भी सुनिश्चित हो सकेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!