NCLT के फैसले से अंसल फर्नहिल के 600 होमबायर्स को मिली राहत, 15 साल बाद मिलेगा आशियाना

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 01 Aug, 2026 09:07 PM

ansal buyer get relief from nclt now get their home after 15 years

करीब 15 वर्षों से अपने आशियाने का इंतजार कर रहे गुरुग्राम के अंसल फर्नहिल परियोजना के लगभग 600 होमबायर्स के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने सेक्टर-91 स्थित लंबे समय से अटकी अंसल फर्नहिल परियोजना के...

गुड़गांव, (ब्यूरो): करीब 15 वर्षों से अपने आशियाने का इंतजार कर रहे गुरुग्राम के अंसल फर्नहिल परियोजना के लगभग 600 होमबायर्स के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने सेक्टर-91 स्थित लंबे समय से अटकी अंसल फर्नहिल परियोजना के लिए 300 करोड़ रुपये के रिजॉल्यूशन प्लान को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद परियोजना का निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

जानकारी अनुसार, वर्ष 2011 से 2013 के बीच सैकड़ों खरीदारों ने इस परियोजना में अपने सपनों का घर बुक कराया था। समय पर कब्जा मिलने की उम्मीद में लोगों ने अपनी जीवनभर की जमा-पूंजी निवेश कर दी, लेकिन परियोजना वर्षों तक अधर में लटकी रही। निर्माण कार्य रुकने, कानूनी विवादों और वित्तीय संकट के कारण खरीदारों को लंबी मानसिक, आर्थिक और कानूनी लड़ाई लडऩी पड़ी।

 

एनसीएलटी ने अपने आदेश में सफल रिजॉल्यूशन आवेदक कृष इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (केआईपीएल) की योजना को मंजूरी देते हुए परियोजना को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सह-डेवलपर की आपत्तियों को खारिज करते हुए निर्माण कार्य में किसी भी तरह की बाधा नहीं डालने के आदेश दिए हैं। करीब 14.4 एकड़ में फैली इस परियोजना में 14 टावर, 28 विला और नौ दुकानें प्रस्तावित हैं। योजना के अनुसार विभिन्न चरणों में अगले 10 से 34 महीनों के भीतर खरीदारों को फ्लैटों का कब्जा दिया जाएगा। जिन खरीदारों ने पहले रिफंड के आदेश प्राप्त किए हैं, उन्हें भी परियोजना में बने रहने या ब्याज सहित राशि वापस लेने का विकल्प मिलेगा। होमबायर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने एनसीएलटी के फैसले का स्वागत करते हुए इसे वर्षों के संघर्ष की बड़ी जीत बताया है। खरीदारों का कहना है कि अब उन्हें उम्मीद है कि उनका "सपनों का घर" आखिरकार हकीकत बन सकेगा और 15 वर्षों से चला आ रहा इंतजार खत्म होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!