पहले गाड़ी को टक्कर मारी फिर रोडरेज में किया हमला, गाड़ियों के शीशे तोड़े, केस दर्ज

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 20 May, 2026 08:56 PM

man injured in roadrage in farurkhnagar

चांद नगर की ढाणी के पास रोडरेज का मामला सामने आया है। दो गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों एक कार को आगे-पीछे से घेरकर जानलेवा हमला करने और गाड़ी के शीशे तोड कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर फर्रूखनगर थाने में मामला दर्ज...

गुड़गांव, (ब्यूरो): चांद नगर की ढाणी के पास रोडरेज का मामला सामने आया है। दो गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों एक कार को आगे-पीछे से घेरकर जानलेवा हमला करने और गाड़ी के शीशे तोड कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर फर्रूखनगर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, गांव जुड़ौला के रहने वाले धनराज ने पुलिस को बताया कि 15 मई दोपहर करीब डेढ़ बजे वे अपने साथी कपिल के साथ गाड़ी में सवार होकर दुकान का सामान लेने फर्रुखनगर आ रहे थे। तभी चांद नगर की ढाणी के पास दो गाड़ियों में सवार युवकों ने उनकी कार को आगे और पीछे से टक्कर मारी। उसके बाद आठ से दस युवकों ने घेर लिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से धनराज की गाड़ी के सारे शीशे और सामान तोड़ दिए और दोनों पर जानलेवा हमला किया। जाते-जाते बदमाश पुलिस में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी भी दे गए। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!