पार्क में सैर कर रहे युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में चाकू छोड़ कर भागा आरोपी

Edited By Isha, Updated: 27 Feb, 2020 03:16 PM

फरीदाबाद में बदमाशों के हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं ऐसा ही एक ताजा मामला आज देर शाम डबुआ इलाके के लेजर वैली पार्क में देखने को मिला जब एक युवक इवनिंग वॉक कर रहा  था कि

फरीदाबाद (अनिल राठी)- फरीदाबाद में बदमाशों के हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं ऐसा ही एक ताजा मामला आज देर शाम डबुआ इलाके के लेजर वैली पार्क में देखने को मिला जब एक युवक इवनिंग वॉक कर रहा  था कि तभी उसे पीछे से किसी ने चाकू घोंप दिया। बता दें कि आरोपी अपने बटन दार चाकू को उसकी पीठ में ही छोड़कर फरार हो गया। आनन-फानन में सैर कर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित युवक को फरीदाबाद के सिविल अस्पताल बादशाह खान में भर्ती कराया जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है।

बता दें कि 18 वर्षीय करण युवक लेजर वैली पार्क में इवनिंग वॉक कर रहा था कि तभी किसी अज्ञात शख्स ने इसके पीठ पर बटन दार कांटे वाले चाकू से हमला कर दिया। चाकू कांटेदार होने के चलते उसकी पीठ में ही फंस गया और निकल नहीं पाया जिसके बाद चाकू मारने वाला शख्स मौके से फरार हो गया। चाकू लगने के बाद घायल करण जमीन पर गिर गया लहूलुहान हालत में देख वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को फरीदाबाद बादशाह खान अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने कारण की पीठ से चाकू निकाला।

पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी इसके बाद वह सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे हैं लेकिन घायल बयान देने के लायक नहीं है इसलिए उसका भी बयान दर्ज नहीं हो पाया है। फिलहाल घायल के भाई के बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया है जांच में जो भी सामने आएगा उसके हिसाब से उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!