खाकी पर दुस्साहस: गिरफ्तारी वारंट दिखाने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर बोला हमला, ASI हुआ घायल

Edited By Isha, Updated: 23 May, 2026 04:30 PM

accused attacks police team upon being shown arrest warrant

अदालत की तरफ से एक मामले में जारी किए गए गिरफ्तारी वारंट दिखाकर आरोपित को पकड़ने गई पुलिस टीम से मारपीट की गई है। मारपीट में कलायत थाना पुलिस का एएसआइ घायल हो गया। एएसआइ राजेश की

कैथल:  अदालत की तरफ से एक मामले में जारी किए गए गिरफ्तारी वारंट दिखाकर आरोपित को पकड़ने गई पुलिस टीम से मारपीट की गई है। मारपीट में कलायत थाना पुलिस का एएसआइ घायल हो गया। एएसआइ राजेश की शिकायत पर गांव कौलेखां निवासी प्रभात के विरुद्ध एससी एसटी सहित सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। 

21 मई को साथी होमगार्ड कर्मचारी अमरजीत के साथ गिरफ्तारी वारंट लेकर आरोपित प्रभात को पकड़ने के लिए गांव कौलेखां गया था। कलायत नहर पुल के पास आरोपित की बाइक की दुकान पर पहुंच गया था। दोपहर के करीब दो बजे उसे आरोपित दुकान पर मिल गया था। सिविल लाइन थाना में दर्ज एक केस में आरोपित के वारंट जारी हुए थे। उसने आरोपित को गिरफ्तारी वारंट दिखाए और उसे हिरासत में लेने लगा, तभी आरोपित ने उसे जगालियां देनी शुरू कर दी व मारपीट की।

 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!