रील का जानलेवा शौक: वीडियो बनाते समय नहर में डूबा युवक, परिजनों के सामने ही बहा राशिद

Edited By Isha, Updated: 23 May, 2026 04:13 PM

young man drowns in canal while filming

पिपली माजरा गांव के पास शुक्रवार को मोबाइल से रील बनाते समय पैर फिसलने से युक्क की नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हरनौली गांव निवासी राशिद (23) के रूप में हुई है। राशिद अपने मामा

यमुनानगरः पिपली माजरा गांव के पास शुक्रवार को मोबाइल से रील बनाते समय पैर फिसलने से युक्क की नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हरनौली गांव निवासी राशिद (23) के रूप में हुई है। राशिद अपने मामा व मौसी के बेटे के साथ नहर में नहाने गया था।

इस दौरान वह नहर किनारे रौल बना रहा था, तभी वह नहर के गहरे पानी के बहाव में बह गया। स्वजन ने उसे बचाने का प्रयास किया, पर तेज बहाव के कारण वह पानी में लापता हो गया। सूचना पर थाना छछरौली पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया। करीब एक घंटे

बाद राशिद को नहर से बाहर निकाला गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी वेदपाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। स्वजन के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!