सोनीपत में किसान पर हमला, आरोपी बोला- गवाही दी तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे

Edited By Harman, Updated: 28 May, 2026 12:11 PM

youth angered by testimony given in court attacks farmer sonipat

हरियाणा के सोनीपत जिले के कामी गांव में अदालत में गवाही देने से नाराज एक युवक द्वारा बुजुर्ग किसान पर हमला करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के...

सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत जिले के कामी गांव में अदालत में गवाही देने से नाराज एक युवक द्वारा बुजुर्ग किसान पर हमला करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

पीड़ित महावीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था वह अपने खेतों में साझा ट्यूबवेल से सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान कुलदीप वहां पहुंचा और ट्यूबवेल पर अपना अधिकार जताते हुए गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर लात-घूंसों और थप्पड़ों से हमला कर दिया, जिससे उसे चोटें आईं। महावीर का आरोप है कि आरोपी ने उस पर चल रहे आपराधिक मामलों में समझौता करने का दबाव बनाया। साथ ही धमकी दी कि यदि उसके पुत्र अदालत में गवाही देते रहे तो पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। आरोपी ने छोटे पुत्र नरेंद्र को अपाहिज करने की धमकी भी दी। 

घटना के बाद पीड़ित ने डायल-112 पर सूचना दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित परिवार और आरोपी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। वर्ष 2023 में पीड़ति के बड़े पुत्र पर हमला कर उसके दोनों पैर तोड़ने का मामला भी सामने आया था, जिसमें 2025 में केस दर्ज किया गया था। दिसंबर 2025 में अदालत परिसर में धमकी देने की शिकायत भी दर्ज कराई गयी थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!