देर रात गोलियों की गुंज से दहला सोनीपत, क्राइम यूनिट-1 व बदमाशों के बीच मुठभेड़...एक को लगी गोली; दूसरा काबू

Edited By Manisha rana, Updated: 20 May, 2026 07:36 AM

an encounter broke out between crime unit 1 and criminals in sonipat

सोनीपत जिले के गांव गौरड़ के खेत देर रात अचानक गोलियों की आवाज से गूंज उठे। दरअसल यहां क्राइम यूनिट-1 और कुख्यात बदमाशों के बीच सीधी मुठभेड़ हो गई।

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत जिले के गांव गौरड़ के खेत देर रात अचानक गोलियों की आवाज से गूंज उठे। दरअसल यहां क्राइम यूनिट-1 और कुख्यात बदमाशों के बीच सीधी मुठभेड़ हो गई। जैसे ही क्राइम यूनिट टीम ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने बिना देरी किए फायरिंग शुरू कर दी। 

बदमाश राजू को पैर में लगी गोली

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कुख्यात बदमाश राजू उर्फ बांडा निवासी किडौली के पैर में गोली लगी है, जबकि उसका साथी संजय निवासी बहादुरगढ़ को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। इस मुठभेड़ के दौरान एक गोली सीधे सीआईए इंस्पेक्टर राजीव की बुलेटप्रूफ जैकेट पर आकर लगी, लेकिन गनीमत रही कि वे बाल-बाल बच गए।

PunjabKesari

दोनों बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड बेहद खौफनाक

बताया जा रहा है कि दोनों बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड बेहद लंबा और खौफनाक है। दिल्ली के बवाना में लूट और डकैती, झज्जर में मारपीट और जेल एक्ट रोहतक के सांपला में गैंग और वारदातों की साजिश और बहादुरगढ़ में लूट, धमकी और कई संगीन अपराध शामिल है। वहीं संजय पर भी बहादुरगढ़ से लेकर दिल्ली के रोहिणी थाने तक चोरी, लूट, हत्या और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर केस दर्ज हैं। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 32 बोर का अवैध पिस्टल और बर्फ तोड़ने का सुंआ बरामद किया है। घायल बदमाश राजु को खरखौदा के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गिरफ्तार बदमाश संजय से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। फिलहाल सोनीपत पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।

वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए खरखोदा एसीपी जोगिंदर शर्मा ने बताया कि क्राइम यूनिट की टीम को एक सूचना मिली थी कि दो अज्ञात व्यक्ति गौरड गांव के खेतों के पास असला लिए घूम रहे हैं और जब टीम ने उनको पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने देखते ही पुलिस पार्टी पर गोली चलानी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक गोली कुख्यात बदमाश राजू किडौली के पैर में लगी है और उसके एक साथी संजय को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बदमाशों पर दर्जन भर से ज्यादा मुकदमे दर्ज है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)         

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!