सोनीपत में भीषण गर्मी का कहर, घर पहुंचते ही व्यक्ति ने तोड़ा दम, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Edited By Krishan Rana, Updated: 28 May, 2026 02:54 PM

severe heat wreaks havoc in sonipat man dies shortly after reaching home polic

देश में लगातार बढ़ रही गर्मी का असर अब अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगी है। ऐसा ही एक मामला सोनीपत

सोनीपत : देश में लगातार बढ़ रही गर्मी का असर अब अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगी है। ऐसा ही एक मामला सोनीपत जिले से सामने आया है। जहां गर्म लू लगने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों का दावा है कि तेज धूप और गर्म हवाओं की चपेट में आने से उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद घर पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। जिले में गर्मी से मौत का यह पहला मामला बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 40 वर्षीय विजय के रूप में हुई है। मृतक मूलरूप से यूपी के बागपत जिले के गांव काठा का रहने वाला था। वह पिछले करीब 10 वर्षों से मजदूरी का काम करता था। बताया जा रहा है कि विजय गांव नांगल कलां से टीडीआई कुंडली स्थित बीपीएल फ्लैट में जा रहा था। रास्ते में तेज गर्मी और लू की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई। किसी तरह वह घर पहुंचा, लेकिन थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि परिजन जहां लू से मौत बता रहे हैं और ऐसे में पोस्टमार्टम की रिपोट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)             

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!