मेट्रो से निकलो और सीधे AC इलेक्ट्रिक बस में बैठो! गुरुग्राम, सोनीपत और पिपली में बनेंगे हाईटेक बस अड्डे

Edited By Isha, Updated: 23 May, 2026 09:18 PM

high tech bus terminals will be built in gurugram sonipat and pipli

: हरियाणा परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि पिपली, सोनीपत एवं गुरूग्राम नए बस अड्डों को पीपी मोड़ पर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम में बस अड्डा मैट्रो स्टेशन के नजदीक बनाया जाएगा

चंडीगढ़( चन्द्र शेखर धरणी ): हरियाणा परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि पिपली, सोनीपत एवं गुरूग्राम नए बस अड्डों को पीपी मोड़ पर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम में बस अड्डा मैट्रो स्टेशन के नजदीक बनाया जाएगा। यानि जैसे ही यात्री मैट्रो स्टेशन से बाहर आएगा तो उसे वहीं नजदीक से इलैक्ट्रीक वातानुकूलित बस सुविधा मिल सकेगी। यहां पर भी पीपी मोड़ की तर्ज पर बस अड्डा बनाया जाएगा। इसके साथ-साथ कुछ अन्य बस अड्डे अधूरे भी हैं जिनमें काम चल रहा है, उन्हे भी तेजी से पूरा करवाकर जनता को समर्पित किया जाएगा। इसके अलावा, श्री विज ने कहा कि हरियाणा में अम्बाला छावनी ऐसा शहर है जहां पर लोकल सेवा की सभी 25 बसें पर्यावरण अनुकूल इलेक्ट्रिक एवं वातानुकूलित हैं। इन बसों की सुविधाओं से अम्बाला के लोगों को अपने आवागमन में काफी आसानी हुई है। 


परिवहन मंत्री अनिल विज आज देर शाम पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, अम्बाला छावनी के निकट  लोकल बस सेवा में शामिल हुई 10 नई इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसों को हरी झंडी दिखाने से पहले आपार जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।  
 

परिवहन मंत्री अनिल विज इस मौके पर लोगों को इन बस सुविधाओं की सौगात मिलने की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि लगभग 20 साल तक यहां पर लोकल बस सर्विस सेवा बंद थी। जब उन्हें इस विभाग का दायित्व मिला तो उन्होंने एक नवम्बर 2024 से यहां पर दोबारा से लोकल बस सर्विस शुरू करवाई। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में आज यहां पर और 10 नई इलैक्ट्रीक वातानुकूलित बसें उपलब्ध करवाई। अब यहां पर कुल 25 नई बसें इलैक्ट्रीक वातानुकूलित बसें हो गई हैं जिससे खासकर गर्मी के मौसम में लोगों को अपने आवागमन में काफी आसानी होगी। 

 

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा एक नवम्बर 2024 से जब से यहां से लोकल बस सेवा शुरू हुई है तब से अब तक 4 करोड़ रुपए राजस्व आय प्राप्ति हुई है जबकि लगभग 22 लाख यात्रियों ने इस सुविधा का लाभ उठाया है। अम्बाला छावनी एक ऐसा शहर बन गया है जहां पर सभी लोकल बस सर्विस इलैक्ट्रीक वातानुकूलित बसें है। यह 17 रूटों पर लोकल सेवा संचालित हो रही है। 

परिवहन मंत्री अनिल विज ने टिकट लेकर बस में किया सफर

परिवहन मंत्री अनिल विज ने नई बसों को हरी झंडी दिखाने के बाद टिकट लेकर बस में बैठकर इस बस सुविधा का कार्यकर्ताओं के साथ लाभ लिया। कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अन्य लोगों ने इस सौगात को दिए जाने के लिए परिवहन मंत्री का दिल से आभार व्यक्त किया। 

बसों में जल्द उपलब्ध होगी ट्रैकिंग सुविधा - अनिल विज

परिवहन मंत्री अनिल विज ने इस अवसर पर यह भी कहा कि परिवहन विभाग द्वारा बसों की ट्रैकिंग सिस्टम पर भी काम चल रहा है। जिस प्रकार एयरपोर्ट पर जाकर यह पता चल जाता है कि कौन सी फ्लाईट कब आएगी उसकी जानकारी मिलती है। उसी प्रकार, इस ट्रैकिंग सिस्टम से पता चल सकेगा कि कौन सी बस कहां पर है और कब तक आएगी। इसके लिए बकायदा ऐप भी बनाई गई है। सम्बन्धित व्यक्ति जहां पर उसकी लोकेशन है वहां पर वह मोबाईल पर ऐप के माध्यम से बस की जानकारी ले सकता है। इस सिस्टम की विशेषता यह भी होगी जहां इससे बसों के आवागमन का पता चल सकेगा वहीं यदि कोई चालक बस को रूट के अलावा कहीं ओर से निकालने का प्रयास करता है तो उसकी भी वार्निंग सिस्टम के माध्यम से पता चल सकेगी। सम्बन्धित चालक को ऐसा करने पर स्पष्टीकरण भी फोन के माध्यम से मिल जाएगा। उन्होने यह भी कहा कि यदि बस चालक बस को बस स्टैंड के अंदर न ले जाकर या फ्लाई ओवर के उपर से ले जाता है तो यह गतिविधि भी सिस्टम के माध्यम से पता लग जाएगी। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि यह हिन्दुस्तान का पहला मॉडल होगा।

बस अड्‌डों पर पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने की दिशा में चल रहा कार्य - विज

परिवहन मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर यह भी कहा कि जल्द ही बस अड्डों पर यात्रियों को पौष्टिक आहार मिले, इस दिशा में भी कार्य किए जाएंगे। जिस प्रकार रेलवे में आईआरटीसी पूरे हिन्दुस्तान में कार्य करती है उसी प्रकार, परिवहन विभाग के माध्यम से यहां पर कारपोरेशन बनाई जाएगी ताकि बस अड्डों पर यात्रियों को पौष्टिक आहार मिल सके। उन्होने यह भी कहा कि हरियाणा के सभी बस अड्डे अतिक्रमण मुक्त हों, इस दिशा में भी कार्य किए गए हैं। विभाग द्वारा इस संबध में सभी जीएम को लैटर भी जारी कर दिए गए है कि किसी भी बस अड्डे पर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। बस अड्डों पर सफाई व्यवस्था बेहतर हो, इसके लिए वैक्यूम मशीनों के साथ-साथ सभी शौचालय भी साफ-सुथरे हों, इसके लिए कार्य किए जा रहे हैं। 

श्रम मित्र ऐप के माध्यम से घर बैठे मिस्त्री, मजदूर, पलम्बर व अन्य मिल सकेंगे

श्रम मंत्री ने इस मौके पर यह भी कहा कि श्रम विभाग के माध्यम से श्रम मित्र ऐप भी बनाई गई है जिसके माध्यम से लोगों को जिस भी मजदूर या कारीगर की आवश्कता होगी तो वह ऐप के माध्यम से उस लेबर को बुला सकता है। सम्बन्धित श्रमिक चाहे वह किसी भी क्षेत्र का हो, चाहे वह मिस्त्री, मजदूर, पलम्बर, ऐसी ठीक करने वाला या सीवरेज का कार्य करने वाला हो इस ऐप पर रजिस्ट्रेशन कर सकता है। इस ऐप के माध्यम से लोगो को काफी फायदा मिलेगा और श्रमिकों को भी प्रतिदिन मिलने वाला रोजगार मिलने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में सुधार लाने की दृष्टि से वह कार्य कर रहे हैं। 

इस मौके पर एसडीएम कनिका गोयल, हरियाणा सिटी बस सर्विस लिमिटड के अतिरिक्त सीईओ अशोक बंसल, जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा, आरटीए सुशील कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, मंडल प्रधान रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिन्द्रा, परवेश शर्मा, विकास बहगल, भाजपा पदाधिकारी संजीव सोनी, रवि सहगल, पुनीत सरपाल, दीपक भसीन, बलित नागपाल, शैली खन्ना, संजीव अत्री, मदन लाल शर्मा, बिजेन्द्र चौहान, किरण पाल चौहान, राजीव डिम्पल, आरती सहगल के साथ-साथ भाजपा पार्टी के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!