दिनदहाड़े कपड़ा व्यापारी के खौफनाक मर्डर से दहला पंचकूला, 5-6 युवकों ने लाठी-डंडों और चाकू से किए वार

Edited By Harman, Updated: 05 Jun, 2026 06:24 PM

panchkula shaken by broad daylight murder of a cloth merchant

हरियाणा के पंचकूला जिले में आज यानी शुक्रवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां 5-6 हमलावरों ने दिनदिहाड़े एक व्यापारी की बेरहमी से हत्या कर दी।  वहीं दिनदिहाड़े हुई इस हत्या ने लोगों में खौफ पैदा कर दिया है।

पंचकूला : हरियाणा के पंचकूला जिले में आज यानी शुक्रवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां 5-6 हमलावरों ने दिनदिहाड़े एक व्यापारी की बेरहमी से हत्या कर दी।  वहीं दिनदिहाड़े हुई इस हत्या ने लोगों में खौफ पैदा कर दिया है।

 मिली जानकारी के अनुसार, घटना पिंजौर की मुख्य मार्केट की है। मृतक की पहचान पिंजौर निवासी 42 वर्षीय जितेश मनोचा के रूप में हुई है।  मृतक की मुख्य बाजार में कपड़ों की दुकान है। बताया जा रहा है कि जितेश मनोचा अपनी गाड़ी में बैठे हुए थे। इसी दौरान 5-6 हमलावर वहां पहुंचे। जितेश मनोचा को गाड़ी से बाहर निकालकर पर लाठी-डंडों से पीटा और चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। वारदात को अंजाम दे हमलावर मौके से भाग गए। गंभीर चोटें लगने के कारण व्यापारी  खून से लथपथ जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल वारदात के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!