Edited By Shivam, Updated: 08 Jun, 2021 07:04 PM
हरियाणा के लोगों को अभी और अधिक गर्मी सहन करनी होगी। 13 जून के बाद सूर्य देवता और अधिक गर्मी बरसाएंगे, ये गर्मी लोगों को काफी परेशान कर सकती है।
भिवानी (अशोक भारद्वाज): हरियाणा के लोगों को अभी और अधिक गर्मी सहन करनी होगी। 13 जून के बाद सूर्य देवता और अधिक गर्मी बरसाएंगे, ये गर्मी लोगों को काफी परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने लोगों से इस दौरान घर में ही रहने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के भिवानी के अधिकारी देवीलाल ने बताया कि 13 के बाद अधिक गर्मी होगी। साथ ही उन्होंने बताया कि 28 के बाद लोगों को राहत मिलेगी। 28 जून के बाद मानसून हरियाणा की ओर दस्तक देगा। इस बारिश से लोगों को राहत मिलेगी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)