Edited By Manisha rana, Updated: 03 Jun, 2026 07:40 AM

हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। सूबे में दो पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बदलाव देखने को मिला। जहां मौसम विभाग ने आज पूरे हरियाणा में आंधी, बिजली चमकने और तेज बारिश के आसार जताए हैं।
हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। सूबे में दो पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बदलाव देखने को मिला। जहां मौसम विभाग ने आज पूरे हरियाणा में आंधी, बिजली चमकने और तेज बारिश के आसार जताए हैं।
मौसम विभाग ने 7 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और चरखी दादरी में बारिश और 50 से 60 किमी तक तेज हवाएं चलेंगी। इसी तरह कल हरियाणा के अधिकतम इलाकों में बारिश हो सकती है। 6 जून तक मौसम ऐसा ही रहेगा। 6 जून तक बादलवाई और हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है।
प्रदेश में 52.4 मिमी. हुई बारिश
मौसम विभाग के मुताबित 1 मार्च से 31 मई तक प्रदेश में 52.4 मिमी. बारिश हुई। औसतन बारिश 44.6 मिमी. होती है। यानी सामान्य से 18% ज्यादा बारिश हुई है। अब जो बारिश होगी, वह मानसून की बारिश मानी जाएगी। प्रदेश में जून-सितंबर तक मानसून का सीजन होता है। वहीं प्रदेश का औसतन अधिकतम तापमान सामान्य से 3°C नीचे बना हुआ है। हालांकि सिरसा जिला 41.2°C अधिकतम तापमान के साथ पूरे प्रदेश में सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)