जून में 'मई' जैसी तपन गायब,हरियाणा-एनसीआर पर मेहरबान हुआ मौसम... झुलसाने वाली लू पर लगा 'ब्रेक'
Edited By Isha, Updated: 02 Jun, 2026 08:47 AM

इस बार जून में तपती गर्मी से लोगों को राहत रहेगी। जून के पखवाड़े में एक के बाद एक चार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। विभिन्न जगहों पर बादल छाए रहेंगे और बारिश भी होगी
हिसार: इस बार जून में तपती गर्मी से लोगों को राहत रहेगी। जून के पखवाड़े में एक के बाद एक चार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। विभिन्न जगहों पर बादल छाए रहेंगे और बारिश भी होगी। चार जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा-एनसीआर में 3-7 जून तक मौसम लगातार बदलता रहेगा।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि जून में इस बार 7-8 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर पर भी 2-4 लो प्रेशर एरिया बनने लू के दिन कम रहेंगे। हालांकि उमस बनी रह सकती है। व्यूरो
सिरसा में दिन का सबसे अधिक तापमान 40 डिग्री व महेंद्रगढ़ में सामान्य से 6.8 डिग्री कम 35.5 डिग्री दर्ज किया गया। करनाल में भी सामान्य से 6.8 डिग्री कम 32.8 डिग्री व हिसार में 3.7 डिग्री कम 38.4 डिग्री रहा।
Related Story

10 साल में तीसरी बार सूखा रहा जुलाई का महीना, हरियाणा में सामान्य से 26% कम बारिश... किसान निराश

गर्मी और उमस से मिलेगी राहत: हरियाणा में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

हरियाणा BJP में दिखी बगावत, 11 मंडल अध्यक्षों ने प्रदेश अध्यक्ष को भेजे सामूहिक इस्तीफे, जिलाध्यक्ष...

कॉमनवेल्थ खेलों में हरियाणा के नरेंद्र बेरवाल ने जीता रजत पदक, गांव में जश्न और आतिशबाजी

कॉमनवेल्थ गेम्स के पदकवीरों पर बरसेगा इनाम, CM नायब सिंह सैनी 7 अगस्त को करेंगे हरियाणा के...

Roadways Bus में इन सीटों पर बैठने से पहले सावधान, हरियाणा परिवहन विभाग का नया आदेश जारी...पढ़ें...

हरियाणा के 66 शहरों में निकाय चुनावों की तैयारियां शुरू, इस आधार पर होगी नई वार्डबंदी ; नोटिफिकेशन...

गन्ना किसानों के लिए Good News: हरियाणा में की जाएगी 4 टिश्यू कल्चर, CM ने प्रोत्साहन राशि को लेकर...

Hisar News: कांवड़ियों पर फायरिंग की खबर पूरी तरह भ्रामक, SP बोले-अफवाह फैलाने वालों पर भी होगी...

कचरे के ढेर से बढ़ी आफत, 6 हजार टन कचरा सड़कों पर जमा...दुर्गंध और संक्रमण का खतरा बढ़ा... जानें...