पहले गाड़ी के आगे बुग्गी अड़ाकर रास्ता रोका, फिर युवक पर बरसाए ताबड़तोड़ ईंट-पत्थर...पानीपत में 3 दबंग भाइयों की दबंगई

Edited By Harman, Updated: 04 Jun, 2026 01:20 PM

youth attacked with bricks and stones in panipat

पानीपत जिले के मतलौडा थाना अंतर्गत आने वाले सींक गांव में रास्ता रोककर एक युवक पर जानलेवा हमला करने और उसकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित की गाड़ी के आगे बुग्गी अड़ाकर रास्ता रोका और फिर योजनाबद्ध तरीके से...

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत जिले के मतलौडा थाना अंतर्गत आने वाले सींक गांव में रास्ता रोककर एक युवक पर जानलेवा हमला करने और उसकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित की गाड़ी के आगे बुग्गी अड़ाकर रास्ता रोका और फिर योजनाबद्ध तरीके से लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। मतलौडा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर एक महिला आरोपी को तो गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन वारदात में शामिल मुख्य तीन सगे भाई पुलिस की गिरफ्त से अब भी बाहर हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पीड़ित चक्कर काटने को मजबूर है।

मतलौडा थाना पुलिस को दी गई शिकायत में सींक गांव निवासी पीड़ित सुमित ने बताया कि यह वारदात बीती 8 अप्रैल को हुई थी। उस दिन वह अपनी गाड़ी में सवार होकर गांव की गलियों से होता हुआ अपने घर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह गली में आगे बढ़ा, तो रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही कर्ण सिंह, तेजबीर, राजबीर (तीनों सगे भाई) और तेजबीर की पत्नी ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने सुमित की गाड़ी को रोकने के लिए उसके आगे अपनी बुग्गी अड़ा दी। रास्ता ब्लॉक करने के बाद आरोपियों ने सुमित के साथ गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं। इसके बाद चारों आरोपियों ने हममशविरा होकर सुमित पर हमला करने का ललकारा मारा और उसे गाड़ी से नीचे खींचने का प्रयास किया।

पीड़ित सुमित ने बताया कि जब उसने खुद को बचाने के लिए गाड़ी का लॉक बंद कर लिया, तो आरोपी महिला ने गाड़ी के खुले हुए शीशों (खिड़की) के अंदर हाथ डालकर सुमित पर सीधे भारी ईंट-पत्थर मारने शुरू कर दिए। इस दौरान बाकी तीनों भाई गाड़ी को बाहर से लाठियों से तोड़ते रहे। इस अचानक हुए पथराव और हमले के दौरान सुमित के सिर, छाती, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें लगीं। हिम्मत दिखाते हुए इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सुमित ने खुद अपने मोबाइल फोन से बना लिया, जो अब पुलिस के पास मुख्य साक्ष्य है। लहूलुहान हालत में सुमित को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई दिनों तक उसका इलाज चला।

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सुमित ने हमले का वीडियो और मेडिकल रिपोर्ट मतलौडा थाना पुलिस को सौंपी। पुलिस ने शिकायत और प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी तेजबीर की पत्नी को तो गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन वारदात के मुख्य आरोपी तीनों सगे भाई (कर्ण सिंह, तेजबीर और राजबीर) अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं।

पीड़ित सुमित का आरोप है कि बाकी तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वह लगातार मतलौडा थाने और पानीपत एसपी (SP) कार्यालय के चक्कर काट रहा है, लेकिन प्रभाव और रसूख के कारण पुलिस बाकी आरोपियों को पकड़ने में ढील बरत रही है और उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!