Edited By Isha, Updated: 02 Jun, 2026 12:42 PM

हरियाणा में पिछले कई दिनों से जारी रिकॉर्डतोड़ गर्मी और जानलेवा लू (Heat Wave) झेल रहे लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर आई है। सूबे में 28 मई के बाद बदले मौसम के मिजाज और झमाझम बारिश ने तपती
चंडीगढ़/रोहतक: हरियाणा में पिछले कई दिनों से जारी रिकॉर्डतोड़ गर्मी और जानलेवा लू (Heat Wave) झेल रहे लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर आई है। सूबे में 28 मई के बाद बदले मौसम के मिजाज और झमाझम बारिश ने तपती धरती को शांत कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस मौसमी बदलाव के चलते राज्य के अधिकतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आगामी 5 दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहने की चेतावनी जारी की है।
मई महीने के आखिरी हफ़्तों में हरियाणा के कई जिले भट्टी की तरह तप रहे थे, जहां पारा 45 से 47 डिग्री के पार पहुंच चुका था। लेकिन 28 मई के बाद से पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया और कई हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश हुई। ठंडी हवाएं चलने के कारण लोगों को झुलसाने वाली लू से पूरी तरह निजात मिल गई है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, राहत का यह सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। आगामी 5 दिनों तक राज्य में मौसम खराब (यानी आंधी-बारिश वाला) बना रहेगा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और धूल भरी आंधी आने की आशंका है।उत्तर और दक्षिण-पूर्वी हरियाणा के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस बदलाव के कारण अगले 5 दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी की कोई संभावना नहीं है, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा।