रिहायशी क्षेत्र में बने गोदाम में लगी भीषण आग

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 04 May, 2026 12:07 PM

tile godown set fire in gurgaon

पुराने गुड़गांव के रिहायशी के बीच बने एक हार्डवेयर सेनेट्री सामान गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।

गुड़गांव,(ब्यूरो): पुराने गुड़गांव के रिहायशी के बीच बने एक हार्डवेयर सेनेट्री सामान गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। अधिकारियों की मानें तो गली संकरी होने के कारण गाड़ी को मौके पर पहुंचने में दिक्कत आई, लेकिन समय रहते गाड़ी मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया जिसके कारण आग को दूसरे घरों तक पहुंचने से पहले ही रोक लिया। इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

जानकारी के मुताबिक, नई बस्ती में एक हार्डवेयर सेनेट्री सामान के गोदाम में आग लग गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी। गोदाम की पहली मंजिल से शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगनी शुरू हुई। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त गोदाम में कोई नहीं था। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लपटें उंची होने लगी। आसपास रहने वाले लोगों ने इसकी जानकारी दमकल विभाग को देने के साथ ही अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ रही थी। सूचना मिलने के बाद जब दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचनी शुरू हुई तो संकरी गलियां होने के कारण गाड़ी को मौके पर पहुंचने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।

 

मौके पर तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की मदद से पहली मंजिल पर प्रवेश किया जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और यह आग पड़ोस में बने किसी भी घर तक नहीं पहुंची अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग पूरी तरह से बुझ गई है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना सामने आया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!