सफाई व्यवस्था को लेकर निगमायुक्त का सख्त रुख, कई क्षेत्रों का किया औचक निरीक्षण

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 30 Apr, 2026 02:08 PM

mcg commissioner sudden reached to check sanitation work at various loacation

नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने वीरवार को अधिकारियों की टीम के साथ शहर के आधा दर्जन से अधिक क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए।

गुड़गांव, (ब्यूरो): नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने वीरवार को अधिकारियों की टीम के साथ शहर के आधा दर्जन से अधिक क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

निगमायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क किनारों, ग्रीन बेल्ट क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों पर जमा प्लास्टिक कचरा, बागवानी अपशिष्ट तथा सीएंडडी वेस्ट को प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाए। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

 

सुबह करीब 9:30 बजे निगमायुक्त राजीव चौक पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क किनारे पड़ी मिट्टी और मलबे का तुरंत उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने एनएचएआई की टीम द्वारा की जा रही सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। एनएचएआई द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग की सफाई मशीनों के माध्यम से की जा रही है, जिसे और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

 

इसके बाद उन्होंने झाड़सा चौक स्लिप रोड पर जमा कचरे को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सिग्नेचर टावर चौक, एमडीआई चौक, अतुल कटारिया चौक, सीआरपीएफ चौक सहित शीतला माता मंदिर के आसपास के क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।

 

निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि गुरुग्राम में बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करना सरकार और नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी समय-समय पर स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित विभाग समन्वय बनाकर नियमित रूप से कचरा उठान, सड़क सफाई और ग्रीन बेल्ट की साफ-सफाई सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नागरिकों की भागीदारी के बिना स्वच्छ शहर का लक्ष्य अधूरा है, इसलिए आमजन से भी स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई। इस मौके पर निगमायुक्त के साथ अतिरिक्त निगमायुक्त रविन्द्र यादव व डॉ जयवीर यादव, संयुक्त आयुक्त रविन्द्र मलिक सहित वरिष्ठ सफाई निरीक्षक देवेंद्र बिश्नोई उपस्थित रहे। 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!