बांग्लादेशियों की धरपकड़ के लिए गुड़गांव पुलिस चलाएगी अभियान, होटल से लेकर झुग्गियां तक होंगी टारगेट

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 04 Jun, 2026 07:35 PM

gurgaon police will start special checking camping for bangladeshi

साइबर सिटी में बिना वैध दस्तावेजों के अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों की धरपकड़ के लिए पुलिस जल्द ही विशेष जांच अभियान की शुरूआत होगी।इस अभियान के तहत पकड़े जाने वाले अवैध विदेशी नागरिकों को वापस उनके देश निर्वासित किया जाएगा।

गुड़गांव, (ब्यूरो): साइबर सिटी में बिना वैध दस्तावेजों के अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों की धरपकड़ के लिए पुलिस जल्द ही विशेष जांच अभियान की शुरूआत होगी।इस अभियान के तहत पकड़े जाने वाले अवैध विदेशी नागरिकों को वापस उनके देश निर्वासित किया जाएगा। पुलिस ने साफ किया है कि इस दौरान सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा, वहीं किसी भी वैध नागरिक को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शहर के कोने-कोने में अवैध रूप से रह रहे संदिग्धों की पहचान के लिए एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। इस अभियान को अमलीजामा पहनाने के लिए स्थानीय थाना पुलिस के साथ-साथ अपराध शाखा और विशेष रूप से गठित टीमे जांच करेगी।  पुलिस की टीमें शहर की विभिन्न झुग्गी-झोपड़ियों, कॉलोनियों, निर्माण स्थलों, ढाबों और होटलों में औचक निरीक्षण और सघन जांच करेंगी।112 पर दें सूचना, आम नागरिक और आरडब्ल्यूए बनें अभियान का हिस्सा। गुरुग्राम पुलिस ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए आम जनता और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन से सहयोग की अपील की है। अभियान के दौरान यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर भ्रामक, मनगढ़ंत या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली अफवाह फैलाएगा, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस ने आश्वस्त किया है कि इस जांच के दौरान किसी भी वैध भारतीय नागरिक या वैध दस्तावेजों के साथ रह रहे विदेशी नागरिक को किसी भी सूरत में हिरासत या परेशान नहीं किया जाएगा। पुलिस ने माना कि जांच के दौरान आम जनता को थोड़ी असुविधा हो सकती है, लेकिन देश और समाज की सुरक्षा के हित में नागरिकों को इस राष्ट्रीय कार्य में पुलिस का पूरा साथ देना चाहिए।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!