कलयुगी पिता ने ले ली अपने ही पांच माह के बेटे की जान, डेढ़ साल बाद हुआ गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 02 Jun, 2026 06:54 PM

man murder his five month son in gurgaon

बिलासपुर इलाके में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने ही पांच महीने के मासूम बेटे को जहरीला पदार्थ खिलाकर मौत के घाट उतार दिया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): बिलासपुर इलाके में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने ही पांच महीने के मासूम बेटे को जहरीला पदार्थ खिलाकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी अपनी पहली शादी की बात छिपाकर एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था और इस रिश्ते से पैदा हुए बच्चे से खुश नहीं था। पुलिस ने करीब डेढ़ साल पुराने हत्या के मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के अनुसार यह खौफनाक वारदात जनवरी 2025 की है। पांच जनवरी 2025 को जमालपुर पुलिस चौकी को सूचना मिली थी कि एक पांच महीने के बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। मोर्चरी में मौजूद बच्चे की बेबस मां ने पुलिस को एक लिखित शिकायत दी, जिसने इस पूरी साज़िश का पर्दाफाश कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके लिव-इन पार्टनर ने ही उनके पांच महीने के बेटे को कोई जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या की है। इस शिकायत पर बिलासपुर थाने में हत्या की संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।  

 

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह वर्ष 2023 से उक्त व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी और दोनों की सहमति से इस बच्चे का जन्म हुआ था,लेकिन बच्चे के जन्म के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर विवाद रहने लगा था। घटना वाले दिन यानी चार जनवरी को आरोपी पिता बच्चे को अपने साथ बाहर घुमाने के बहाने लेकर गया था। कुछ समय बाद जब वह वापस लौटा, तो उसने महिला से कहा कि बच्चे की तबीयत अचानक खराब हो गई है। बदहवास मां बच्चे को तुरंत अस्पताल लेकर भागी, लेकिन तब तक मासूम की जान जा चुकी थी। 

 

मामले की जांच कर रही बिलासपुर थाना पुलिस की टीम ने पुख्ता सबूत जुटाने के बाद सोमवार को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 23 वर्षीय विक्रमजीत के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गांव बररी, जिला हिसार (हरियाणा) का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले से ही शादीशुदा था, लेकिन उसने यह बात छिपाई और साल 2023 से शिकायतकर्ता महिला के साथ रहने लगा। लिव-इन के दौरान जब महिला गर्भवती हुई, तो विक्रमजीत उस पर गर्भपात कराने का लगातार दबाव बना रहा था। महिला के न मानने पर बच्चे का जन्म हुआ, जिसके बाद घर में रोज-रोज झगड़े होने लगे। आरोपी इस बच्चे को अपने रास्ते का कांटा समझने लगा था। इसी कारण उसने चार जनवरी 2025 को बच्चे को एकांत में ले जाकर जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी विक्रमजीत को मंगलवार कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस अभी भी अन्य तकनीकी और फॉरेंसिक सबूतों को जोड़कर मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!