शराब पीने से रोका तो पत्नी की हत्या कर खुद लगाया फंदा

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 20 Apr, 2026 07:47 PM

when stopped from drinking alcohol he killed his wife and hanged himself

सेक्टर-9ए थाना एरिया के अंबेडकर नगर में युवक ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद को फंदा लगाकर सुसाइड लिया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-9ए थाना एरिया के अंबेडकर नगर में युवक ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद को फंदा लगाकर सुसाइड लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीन ऑफ क्राइम व फिंगरप्रिंट टीमों को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण करवाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कार्रवाई शुरु कर दी।


जानकारी अनुसार, राजस्थान के अलवर निवासी 30 वर्षीय दीपक अपनी पत्नी 28 वर्षीय सोनम के साथ यहां गुडग़ांव के अंबेडकर नगर में रहता था। दोनों ने करीब आठ साल पहले लव मैरिज की थी। दीपक गुडग़ांव में टैक्सी चलाता था। बताया जा रहा है कि वह शराब पीता था, जिसके चलते शादी के बाद से ही दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। करीब एक माह पहले ही दीपक अपनी पत्नी से अलग रहने लगा। जिस पर सोनम ने अपनी बहन अमृता को अपने पास बुला लिया। रविवार की सांय करीब चार बजे अमृता किसी काम से घर से बाहर गई थी। जब वह छह बजे वापिस आई तो सोनम का शव किचन में पड़ा हुआ था। दूसरे कमरे में दीपक फंदा लगाकर लटका मिला। उसकेजीजा दीपक ने उसकी बहन की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीन ऑफ क्राइम व फिंगरप्रिंट टीमों को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण करवाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कार्रवाई शुरु कर दी।


पुलिस प्रवक्ता का कहना:
मामले में पुलिस प्रवक्ता एएसआई संदीप कुमार ने कहा कि प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया कि दीपक शराब पीता था। सोनम द्वारा शराब पीने की मना करने पर सोनम व दीपक का आपस में झगड़ा हो जाता था। रविवार की सांय करीब 5 से 6 बजे के दौरान दीपक ने गला घोंटकर सोनम की हत्या कर दी और फंदा लगाकर खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!