साइबर सिटी गुडग़ांव में आग ने मचाया तांडव, पांच जगह लगी आग

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 27 Apr, 2026 07:37 PM

fire wreaks havoc in cyber  city gurgaon five places catch fire

गर्मी का पारा चढऩे के साथ ही गुरुग्राम में आग की घटनाएं बढ़ गई हैं। रविवार रात से सोमवार दोपहर तक जिले में पांच अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं। गनीमत रही कि किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): गर्मी का पारा चढऩे के साथ ही गुरुग्राम में आग की घटनाएं बढ़ गई हैं। रविवार रात से सोमवार दोपहर तक जिले में पांच अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं। गनीमत रही कि किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।


हीरो होंडा चौक पर ट्रक जलकर खाक:
रविवार रात करीब 12:30 बजे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हीरो होंडा चौक के पास चलते ट्रक में आग लग गई। चालक ने तुरंत ट्रक को रोड किनारे खड़ा कर नीचे उतर गया। सेक्टर-37 फायर स्टेशन से पहुंची दमकल ने आग बुझाई, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था।


अस्पताल के बाहर बिजली के तारों में आग:
सोमवार दोपहर सोहना रोड पर बादशाहपुर स्थित स्टेट बैंक के सामने एक निजी अस्पताल के आगे बिजली के खंबे के तारों में आग लग गई। तारों से निकली चिंगारियों से नीचे खड़े कई दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों ने दमकल पहुंचने से पहले ही आग बुझा दी। हादसे में एक डॉग झुलस गया, जिसे रेस्क्यू कर पशु अस्पताल भेजा गया।


पलड़ा गांव में कूड़े के ढेर में लगी आग:
सोमवार दोपहर 1:12 बजे पलड़ा गांव में कूड़े के ढेर में आग लग गई। सेक्टर-29 फायर स्टेशन की टीम ने मौके पर पहुंचकर गोबर व कूड़े पर पानी का छिडक़ाव कर आग पर काबू पाया। फायर विभाग के अनुसार, गर्मी बढऩे से शॉर्ट सर्किट और सूखे कचरे में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।


गुरुग्राम कोर्ट परिसर में धमाके, जज-वकील बाहर निकले:
सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे गुरुग्राम कोर्ट परिसर विकास सदन में जजों के चैंबरों के सामने बिजली के तारों में तेज धमाके हुए और आग लग गई। धमाके और आग से कोर्ट परिसर में हडक़ंप मच गया। जज व वकील अपने चैंबरों से बाहर निकल आए। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। कोई नुकसान नहीं हुआ।


अरावली की पहाडिय़ों में आग:
सोमवार दोपहर करीब 2:45 बजे टीकली गांव के पास अरावली की पहाडिय़ों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूखे पत्तों और कबाड़ के कारण आग तेजी से फैली। सेक्टर-29 फायर स्टेशन से पहुंची टीम ने पहाड़ी के निचले हिस्से में पानी का छिडक़ाव कर आग बुझाई। ऊपरी हिस्से में गाड़ी न पहुंचने के कारण दमकलकर्मी अपने स्तर पर आग बुझाने में जुटे हैं। देर शाम तक आग पूरी तरह नहीं बुझी थी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!