एक्सप्रेसवे पर आग की लपटों में घिरा ऑटो, चालक जिंदा जला

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 28 Apr, 2026 08:40 PM

auto with driver set fire at delhi jaipur expressway

राजीव चौक के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब चलता हुआ सीएनजी ऑटो अचानक आग की लपटों में घिर गया। आग इतनी भयंकर थी कि ऑटो चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और वह ऑटो के अंदर ही जिंदा जल गया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): राजीव चौक के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब चलता हुआ सीएनजी ऑटो अचानक आग की लपटों में घिर गया। आग इतनी भयंकर थी कि ऑटो चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और वह ऑटो के अंदर ही जिंदा जल गया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

राहगीरों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस को ड्राइवर सीट पर एक जली हालत में चालक को बाहर निकाला गया और उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि अभी तक चालक की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, इस घटना के कारण दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर जाम भी लग गया।

 

जानकारी के मुताबिक, प्रारंभिक तौर पर आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम हादसे के सटीक कारणों की जांच कर रही है। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि ऑटो मालिक के आने के बाद ही मृतक की पहचान स्पष्ट हो पाएगी। बताया जा रहा है कि जब ऑटो राजीव चौक के पास से दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर गुजर रहा था तो अचानक ऑटो से धुआं उठने लगा और अभी चालक कुछ समझ पाता उससे पहले ही ऑटो को आग की लपटों ने घेर लिया।

 

आसपास मौजूद लोगों ने जब यह नजारा देखा तो वह पहले तो चालक की मदद के लिए आगे जाने लगे, लेकिन आग की लपटों को देखकर उन्होंने अपने कदम थाम लिए और देखते ही देखते चालक ऑटो के साथ जिंदा जल गया। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के साथ ही चालक को जली अवस्था में बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ऑटो के चेसिस नंबर के आधार पर ऑटो की पहचान कर ऑटो मालिक से संपर्क कर लिया है। ऑटो मालिक के आने के बाद ही मृतक चालक की पहचान हो पाएगी।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!