आग में झुलसे सुपरवाइजर की अस्पताल में मौत, पुलिस ने किया केस दर्ज

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 25 Apr, 2026 08:47 PM

supervisor dead during treatment in burn ward of hospital

खेड़की दौला स्थित नैक वेयरहाउस में बीते मंगलवार को लगी भीषण आग के हादसे में गंभीर रूप से झुलसे 31 वर्षीय सुपरवाइजर लक्ष्य सिंह चौहान की दिल्ली के एम्स बर्न विभाग में इलाज के दौरान मौत हो गई।

गुड़गांव, (ब्यूरो): खेड़की दौला स्थित नैक वेयरहाउस में बीते मंगलवार को लगी भीषण आग के हादसे में गंभीर रूप से झुलसे 31 वर्षीय सुपरवाइजर लक्ष्य सिंह चौहान की दिल्ली के एम्स बर्न विभाग में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के पिता ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के उत्तम नगर निवासी मदन चौहान ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा लक्ष्य खेड़की दौला स्थित वेयरहाउस में सुपरवाइजर के पद पर तैनात था। 21 अप्रैल 2026 को ड्यूटी के दौरान वेयरहाउस में अचानक आग लग गई। परिजनों का आरोप है कि कंपनी ने उन्हें इस हादसे की कोई जानकारी नहीं दी। शाम छह बजे जब लक्ष्य का फोन स्विच ऑफ आया, तब लक्ष्य के दोस्तों से संपर्क करने पर पता चला कि वह शाम चार बजे ही आग में बुरी तरह झुलस गया था और उसे अस्पताल ले जाया गया है।

 

मृतक के पिता ने शिकायत में संदेह व्यक्त किया है कि उनका बेटा किसी साजिश का शिकार हुआ है। उन्होंने बताया कि कंपनी के कर्मचारी आग लगने की घटना को लेकर अलग-अलग बयान दे रहे हैं। साथ ही, परिजनों का आरोप है कि वेयरहाउस में फायर सेफ्टी (आग से बचाव) के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे और शुरुआती इलाज में भी देरी बरती गई, जिसके कारण लक्ष्य की स्थिति बिगड़ती चली गई। तीन दिनों तक मौत से जंग लड़ने के बाद शुक्रवार को लक्ष्य ने दम तोड़ दिया।

 

पुलिस के अनुसार 21 अप्रैल को आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। हादसे में शिवम और लक्ष्य झुलस गए थे। शिवम का इलाज गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। वहीं लक्ष्य को गंभीर हालत में दिल्ली एम्स रेफर किया गया था। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब वेयरहाउस के फायर एनओसी और सुरक्षा उपकरणों की जांच कर रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!