पानीपत में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, महिला को बुरी तरह कुचला, मां-बेटा कर रहे थे घर जानें का इंतजार

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 07 Jul, 2025 01:38 PM

speeding bolero wreaks havoc in panipat woman badly crushed

पानीपत में NH-44 पर तेज रफ्तार बोलेरो ने एक महिला और उसके बेटे को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद नीचे गिरी महिला को बोलेरो ने कुचल दिया। हादसे होते ही राहगीरों ने कार चालक को दबोच लिया।

पानीपत : पानीपत में NH-44 पर तेज रफ्तार बोलेरो ने एक महिला और उसके बेटे को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद नीचे गिरी महिला को बोलेरो ने कुचल दिया। हादसे होते ही राहगीरों ने कार चालक को दबोच लिया। वहीं घायल महिला को उसका बेटा अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मृतक महिला के बेटे कृष्णपुरा निवासी बलजिंद्र सिंह ने बताया कि उसकी 65 वर्षीय मां स्वर्ण कौर ने गांजबड़ के पास एक फैक्ट्री में काम करती थी। रविवार की शाम करीब 5 बजे वह अपनी मां के साथ गांजबड़ गांव के पास जीटी रोड पर घर आने के लिए खड़े थे। तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। कार चालक ने नीचे गिरी उसकी मां को कुचलते हुए आगे निकल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!