रिश्तों का कत्ल:  कलयुगी पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म, एक साल तक देता रहा जान से मारने की धमकी

Edited By Isha, Updated: 21 Apr, 2026 05:00 PM

father raped his daughter and kept threatening to kill her

इसराना थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि पिता पिछले एक साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। इस बारे में किसी को बताने पर उसे जिंदा जलाकर मारने की धमकी देता था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू...

पानीपतः इसराना थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि पिता पिछले एक साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। इस बारे में किसी को बताने पर उसे जिंदा जलाकर मारने की धमकी देता था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने बताया कि मेरे पिता शराब पीने का आदी हैं। वह घर पर कभी पिता जैसा व्यवहार नहीं करते। वह अपनी तीनों बेटियों को पराया समझते थे और उनके सामने ही अपनी मां को गालियां देते थे। आरोप है कि उनकी इन हरकतों और मारपीट से तंग आकर करीब आठ साल पहले मां तीनों बेटियों को लेकर इसराना थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने नाना के घर आकर रहने लगी। पीड़िता ने 12वीं कक्षा पास की है। युवती का कहना है कि उसका पिता यहां भी पहुंच गया और उनके साथ रहने लगा। वह नशे में धुत होकर आता और मां और बहनों को पीटता था। पिता ने उसे घर में अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!