Edited By Harman, Updated: 25 Apr, 2026 03:31 PM

हरियाणा के पानीपत से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पड़ोसी युवक ने 11 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। बदमाश ने घर के आंगन में सो रही बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।
पानीपत : हरियाणा के पानीपत से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पड़ोसी युवक ने 11 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। बदमाश ने घर के आंगन में सो रही बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।
घटना के संबंध में पीड़ित बच्ची के परिजनों ने बताया कि 22 अप्रैल की रात उनका परिवार घर के अंदर सो रहा था, जबकि उनकी 11 साल की बेटी घर के आंगन में सो रही थी। इस दौरान आरोपी दीवार फांदकर घर के अंदर घुस आया। बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे फरार हो गया। साथ ही बच्ची को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। बच्ची ने डर से किसी को कुछ नहीं बताया। अगले दिन जब बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो उसने रोते हुए सारी घटना बताई।
वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।