हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी अपडेट, 31 अगस्त से लगने शुरू होंगे स्मार्ट मीटर

Edited By Harman, Updated: 02 Jun, 2026 03:22 PM

smart meters will start being installed in haryana from august 31

केंद्रीय विद्युत तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के विद्युत क्षेत्र से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए कहा है कि राज्य में 31 अगस्त से स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा।

हरियाणा डेस्क : केंद्रीय विद्युत तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के विद्युत क्षेत्र से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए कहा है कि राज्य में 31 अगस्त से स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। 

 मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बिजली वितरण कंपनियों के प्रदर्शन, सेवा में सुधार तथा विद्युत क्षेत्र को आर्थिक रूप से और अधिक सक्षम बनाने पर जोर दिया। आधिकारिक सूचना के अनुसार बैठक में हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज, राज्य सरकार, विद्युत मंत्रालय तथा विद्युत क्षेत्र के केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (सीपीएसई) के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस), बिजली वितरण कंपनियों के परिचालन एवं वित्तीय प्रदर्शन तथा भविष्य की कार्ययोजना की समीक्षा की गई। 

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बिजली एक आर्थिक वस्तु है और बिजली कंपनियों का संचालन सुद्दढ़ व्यावसायिक सिद्धांतों पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने बिजली खरीद लागत कम करने, खर्चों को युक्तिसंगत बनाने तथा राजस्व बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि एटी एंड सी घाटे में सुधार हुआ है लेकिन प्रदर्शन को और बेहतर बनाने की जरूरत है। उन्होंने सरकारी विभागों के बकाया भुगतान तथा सब्सिडी के समयबद्ध निपटान के लिए स्वचालित भुगतान तंत्र अपनाने की आवश्यकता बताई। स्माटर् मीटरिंग की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कार्यों के शीघ्र आवंटन की सलाह दी, जिस पर राज्य सरकार ने 31 अगस्त से स्माटर् मीटर लगाने का काम शुरू करने का आश्वासन दिया। केंद्रीय मंत्री ने प्रीपेड स्माटर् मीटरिंग को चरणबद्ध तरीके से लागू करने की भी वकालत की। उन्होंने सुझाव दिया कि इसकी शुरुआत सरकारी उपभोक्ताओं और कर्मचारियों से की जाए तथा बाद में उच्च श्रेणी के उपभोक्ताओं तक इसका विस्तार किया जाए। 

बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उन्होंने राज्य सरकार को योजना के तहत उपभोक्ताओं के नामांकन में तेजी लाने के लिए लक्षित कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के बिजली वितरण निगमों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने और विद्युत क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास राज्य के समग्र विकास में सहायक होंगे। ऊर्जा मंत्री विज ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार स्वीकृत परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विद्युत क्षेत्र के प्रदर्शन में सुधार के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!