600 पद, 15000 दावेदार: हरियाणा महिला पुलिस भर्ती का PMT शेड्यूल जारी, 8 जून से मुकाबला शुरू!

Edited By Isha, Updated: 04 Jun, 2026 10:23 AM

600 posts 15 000 aspirants haryana women police recruitment pmt schedule

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने महिला पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। पहली बार महिला अभ्यर्थियों को पीएमटी के लिए बुलाया गया है

चंडीगढ़: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने महिला पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। पहली बार महिला अभ्यर्थियों को पीएमटी के लिए बुलाया गया है। 600 पदों पर भर्ती के लिए करीब 15 हजार महिला अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। पीएमटी की प्रक्रिया 8 जून से शुरू होकर 13 जून तक चलेगी।

आयोग ने भर्ती प्रक्रिया के तहत निर्धारित पदों के मुकाबले 25 गुना अभ्यर्थियों को पीएमटी के लिए पात्र माना है। इसी आधार पर 600 पदों के लिए लगभग 15 हजार महिला उम्मीदवारों को शारीरिक माप परीक्षण में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम के अनुसार पीएमटी प्रतिदिन तक चार शिफ्टों में होगी प्रक्रिया चार शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 6:30 बजे से 7:00 बजे तक, दूसरी शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 9:00 बजे तक, तीसरी शिफ्ट सुबह 10:30 बजे से 11:00 बजे तक और चौथी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से 1:00 बजे तक होगी।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि महिला पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए पीएमटी संबंधी शॉर्टलिस्ट सूची जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना विवरण और निर्धारित शेड्यूल देख सकते हैं।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!