सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! HSSC ने घोषित किए ग्रुप डी के 3371 अतिरिक्त पद, देखें किस विभाग में कितनी सीटें

Edited By Isha, Updated: 04 Jun, 2026 10:32 AM

hssc announces 3 371 additional group d posts

हरियाणा में जल्द बड़े पैमाने पर ग्रुप डी के रिक्त पदों पर भर्तियां होने की उम्मीद है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप डी के अतिरिक्त पदों की रिक्तियों का ब्योरा सार्वजनिक किया है। इसमें राज्य के विभिन्न विभागों,

चंडीगढ़: हरियाणा में जल्द बड़े पैमाने पर ग्रुप डी के रिक्त पदों पर भर्तियां होने की उम्मीद है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप डी के अतिरिक्त पदों की रिक्तियों का ब्योरा सार्वजनिक किया है। इसमें राज्य के विभिन्न विभागों, बोर्ड और निगमों में 3371 रिक्तियों का ब्योरा दिया गया है। ये रिक्तियां मानव संसाधन विभाग (कॉमन कैडर-1) और विभिन्न बोर्डों व निगमों के माध्यम से प्राप्त मांग के आधार पर अधिसूचित की गई हैं।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से ग्रुप डी के अतिरिक्त पदों की रिक्तियों को अधिसूचित करने की जानकारी दी है। सर्वाधिक 2751 पद कॉमन कैडर के लिए निर्धारित किए गए हैं। हरियाणा पर्यटन लिमिटेड में 433 और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) में 130 पद अधिसूचित किए गए हैं। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 14 पद हैं। लेबर एवं कंस्ट्रक्शन और एमएसएमई निदेशालय में 10-10 पद अधिसूचित किए गए हैं। हरियाणा एग्रो इंडस्ट्री में 5, राज्य चुनाव आयोग में 2, हरियाणा महिला विकास निगम में 5 पद अधिसूचित किए गए हैं। दूसरे विभागों में पद अधिसूचित किए गए हैं।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!