रात काे DJ बंद करवाने गए पीसीआर इंचार्ज व पुलिस कर्मियों से मारपीट

Edited By vinod kumar, Updated: 17 Jan, 2020 01:34 PM

police personnel assaulted in hisar

तेलियान पुल की वाल्मीकि बस्ती में बुधवार रात 11.30 बजे तेज आवाज में बज रहा डी.जे. बंद करवाने गए पुलिस कर्मियों के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर पथराव कर दिया। इससे पी.सी.आर. क्षतिग्रस्त हो गई। हमलावरों ने पी.सी.आर. इंचार्ज समेत 3 पुलिस कर्मियों को...

हिसार(ब्यूरो): तेलियान पुल की वाल्मीकि बस्ती में बुधवार रात 11.30 बजे तेज आवाज में बज रहा डी.जे. बंद करवाने गए पुलिस कर्मियों के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर पथराव कर दिया। इससे पी.सी.आर. क्षतिग्रस्त हो गई। हमलावरों ने पी.सी.आर. इंचार्ज समेत 3 पुलिस कर्मियों को पीटा। चालक सिपाही राजकुमार को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 

एच.टी.एम. थाना पुलिस ने 8 नामजद और 10-15 अन्य के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने और पी.सी.आर. क्षतिग्रस्त करने का केस दर्ज किया है। सिटी थाना में तैनात सिपाही राजकुमार ने इलाज के दौरान बयान देकर कहा कि वह बुधवार रात को पी.सी.आर.-1  पर तैनात था। वह इंचार्ज होशियार सिंह और एस.पी.ओ. जयभगवान के साथ रात 11.30 बजे ऑटो मार्कीट में मौजूद था। कंट्रोल रूम से वी.टी. के माध्यम से हमें सूचना मिली कि तेलियान पुल की बाल्मीकि बस्ती में तेज आवाज में डी.जे. बज रहा है।

उसे बंद कराओ। वे मौके पर पहुंचे तो वहां तेज आवाज में डी.जे. के आगे 20-25 युवक शराब के नशे में डांस कर रहे थे। पी.सी.आर. इंचार्ज और एस.पी.ओ. ने नीचे उतरकर युवकों को डी.जे. बंद करने के लिए समझाने का प्रयास किया। वहां एक युवक आया और बोला कि लोग मुझे बिल्ली कहते हैं। हमारे इलाके में डी.जे. बंद कराओगे क्या। उसने और युवक बुला लिए। वे बहस करने लगे। उन्होंने पी.सी.आर. इंचार्ज और एस.पी.ओ. के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। हमलावर कह रहे थे, पुलिस को डी.जे. बंद करने का मजा चखाते हैं।

उन्होंने वहां पथराव कर दिया और कुॢसयां फैंकने लगे। इससे वह घायल हो गया और पी.सी.आर. का शीशा टूट गया। उसने फौरन फोन कर कंट्रोल रूम स्टाफ को मामले से अवगत कराया। वे किसी तरह वहां से निकले और फिर वह अस्पताल में दाखिल हुआ। एच.टी.एम. थाना पुलिस ने बयान के आधार पर वाल्मीकि बस्ती के बिल्ली, विकास, काकू, प्रवीण लाला, गागी, शुभम, सावन, लखन और 10-15 अन्य के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने व सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त करने का केस दर्ज किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!