नूंह में मुठभेड़ के दौरान भारी बवाल, ग्रामीण पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा ले गए कुख्यात अपराधी

Edited By Harman, Updated: 29 May, 2026 01:13 PM

encounter in nuh villagers snatch notorious criminal from police custody

हरियाणा के नूंह जिले में पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद एक कुख्यात अपराधी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन पास के गांव से जुटी लोगों की भारी भीड़ ने कथित तौर पर पुलिस के साथ हाथापाई की और अपराधी को "छुड़ाकर" ले गए।

नूंह : हरियाणा के नूंह जिले में पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद एक कुख्यात अपराधी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन पास के गांव से जुटी लोगों की भारी भीड़ ने कथित तौर पर पुलिस के साथ हाथापाई की और अपराधी को "छुड़ाकर" ले गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात घूसपैठी गांव के लोगों ने कथित तौर पर लाठी-डंडों और सरियों का इस्तेमाल किया और अपराधी तथा पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। नूंह पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, "पुलिस दल कुख्यात अपराधी शाहिद उर्फ ​​आडवाणी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शाहिद नूंह जिले में सक्रिय एक कुख्यात अपराधी और गैंगस्टर है। वह कई गंभीर अपराधों में शामिल एक अत्यधिक संगठित आपराधिक नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।" 

पुलिस ने बताया कि इस अफरा-तफरी के बीच, एक ग्रामीण ने यह भी दावा किया कि पुलिस और "गौ रक्षकों" ने उसे गोली मार दी है। उन्होंने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया जहां वह पूरी तरह ठीक पाया गया। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाए जाने के बाद शाहिद के साथी वारिस को गिरफ्तार कर लिया गया। वारिस के कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद हुआ है। शाहिद और वारिस दोनों नूंह जिले के खरखड़ी गांव के रहने वाले हैं। सदर तावडू थाने में दर्ज प्राथमिकी में पुलिस दल के खिलाफ भ्रामक दावा करने वाले एक व्यक्ति सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!