इंश्योरेंस कंपनी कर्मी गाजियाबाद में चला रहा था ठगी का कॉल सेंटर, 3 गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 28 May, 2026 04:54 PM

three arrested in case of fruad on the name of insurance

इंश्योरेंस पॉलिसी व गवर्नमेंट बॉन्ड खरीदने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का गुड़गांव पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यह कॉल सेंटर एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करने वाला कर्मचारी गाजियाबाद में चला रहा था।

गुड़गांव, (ब्यूरो): इंश्योरेंस पॉलिसी व गवर्नमेंट बॉन्ड खरीदने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का गुड़गांव पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यह कॉल सेंटर एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करने वाला कर्मचारी गाजियाबाद में चला रहा था। अपनी ही कंपनी का डाटा चोरी कर इस कॉल सेंटर के माध्यम से कॉल करके उनसे ठगी की जाती थी। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू किया है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

आरोपियों की पहचान उदित चोपड़ा (उम्र-31 वर्ष शिक्षा-12वीं) निवासी जगतपुरा नॉर्थ दिल्ली, हाल निवासी अशोक वाटिका शालीमार सिटी रॉयल गार्डन, गाजियाबाद (उत्तर-प्रदेश), जितेश कुमार श्रीवास्तव (उम्र-34 वर्ष शिक्षा-स्नातक) निवासी L-ब्लॉक शास्त्री नगर, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, हाल निवासी सिटी अपार्टमेंट आदित्य वर्ल्ड सिटी गाजियाबाद (उत्तर-प्रदेश) व हिमांशु प्रेमी उर्फ सरदार (उम्र-32 वर्ष शिक्षा-स्नातक) निवासी गांव कोलपुरा पुरी कोकलपुर, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, हाल निवासी एस्टिका ईस्ट स्क्वायर, अहिंसा खंड-2, गाजियाबाद (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 13 मोबाइल, 7 सिम कार्ड व 50 हजार रुपए नकद बरामद की है।

 

पुलिस के मुताबिक, 21 जनवरी को एक व्यक्ति ने थाना साइबर मानेसर को शिकायत के माध्यम से बतलाया कि इसके पास अपने आपको वन सर्वर कैपिटल एडवाइस (LLP) का प्रतिनिधि बतलाकर पॉलिसी बॉन्ड खरीदने के नाम पर गुमराह करके इससे लगभग 26 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले में कार्रवाईकरते हुए पुलिस ने 25 मई को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।रू 

 

पुलिस जांच में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी हिमांशु व जितेश गाजियाबाद में एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करते हैं। इन्होंने गाजियाबाद में ही एक कॉल सेंटर बनाया तथा इनकी कंपनी से डाटा लेकर लोगों के पास कॉल करते तथा इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने के नाम पर गुमराह करके ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। कॉल करने के लिए आरोपी हिमांशु व जितेश ने उपरोक्त आरोपों उदित को रखा हुआ था। शिकायतकर्ता की राशि जिस बैंक खाते में ट्रांसफर हुई थी उससे एटीएम एवं चैक के माध्यम से नकद निकासी की गई। उपरोक्त बैंक खाता धारक श्याम को तथा ATM के माध्यम से नकदी निकालने वाले आरोपी अर्जुन सिंह को 6 मई को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 8 मई को आरोपी धर्मेन्द्र सिंह (सिम उपलब्ध कराने वाला) तथा अमित कुमार यादव उर्फ सत्येम (ATM से नकदी निकालने वाला) को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था। मामले में आगामी जांच के लिए आरोपी जितेश कुमार श्रीवास्तव व हिमांशू प्रेमी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं, आरोपी उदित चोपड़ा को जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!